विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भलेई में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

by

 

एएम नाथ। चम्बा, 23 जून : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला के प्रसिद्ध शक्ति स्थल भलेई माता मंदिर परिसर में 11 लाख की राशि से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया ।

मंदिर परिसर में निर्मित हुए इस सामुदायिक भवन से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को रहने की अतिरिक्त व्यवस्था उपलब्ध हुई है।
इससे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की।
इस दौरान भलेई माता मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने माता मंदिर में आयोजित किऐ गये जागरण में स्थानीय लोगों के साथ भाग लिया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने को अध्यक्ष मंदिर प्रबंधन समिति कमल ठाकुर ने माता भलेई की चुन्नी एवं फोटो भेंट कर सम्मानित भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष के साथ इस दौरान महासचिव राज्य कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया, चुराह से कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, एसडीएम नवीन कुमार, अधिक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम की पुत्री से रिश्ता तय होने के बाद एसडीएम सचिन शर्मा ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी

एएम नाथ। चिंतपूर्णी :हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पुत्री आस्था अग्निहोत्री से रिश्ता तय होने के बाद एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने माता-पिता सहित चिंतपूर्णी में माता रानी के दरबार में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजावर छिंज मेले में रज्जाक ने मारी बाजी, होशियारपुर के बिल्लू रहे उपविजेता; ऊना केसरी बने समीर…..पंजावर में अगले साल से शुरू होंगी एमबीए की कक्षाएं : मुकेश अग्निहोत्री

सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण जल्द होगा पूरा, बस अड्डे के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा ऊना, 15 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विपक्ष लामबंद : सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल कांग्रेस नेता मार्च में शामिल

एएम नाथ। नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस समेत INDIA गठबंधन के घटक दलों ने सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की बैठक DC जतिन लाल की अध्यक्षता में संपन्न : श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुदृढ़ और बेहतर बनाने पर हुई चर्चा

मंदिर ट्रस्ट संचालित करेगा मॉडर्न आईटीआई और स्किल सेंटर ऊना, 9 अक्तूबर। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज माईदास भवन, चिंतपूर्णी में उपायुक्त ऊना एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जतिन लाल की...
Translate »
error: Content is protected !!