विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में लिया हिस्सा : होवारड़ी खड्ड में गणपति मूर्ति को किया विसर्जित

by
एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा के तत्वावधान में आयोजित गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों, प्रबंधन सहित गणपति महाराज की पूजा-अर्चना कर वन विभाग की पौधशाला के समीप होवारड़ी खड्ड में गणपति मूर्ति को विसर्जित किया।
 
कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी शुभ कार्य में गणपति महाराज की पूजा-अर्चना श्रेष्ठ एवं सबसे पहले की जाती है।  उन्होंने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान द्वारा गणपति मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम आयोजन किया जाता है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान वन विभाग की पौधशाला होवारड़ी  में  नीम का पौधा भी रोपित किया।
कुलदीप सिंह पठानिया  के जन्मदिन के अवसर पर  स्थानीय  समर्थकों  ने  इस दौरान केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर  सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी  विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत  चुवाड़ी सुरेंद्र चाढ़क, स्वामी श्री हरी गिरी सन्यास आश्रम के ट्रस्टी तरुण मल्होत्रा, एसडीएम भटियात  पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता  जल शक्ति राजेश मोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति राकेश ठाकुर, जल शक्ति चंबा जितेंद्र शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री करेंगे होली उत्सव का शुभारंभ : होली महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ 11 से 14 मार्च तक शहीद कैप्टन विक्रम बतरा मैदान में किया जायेगा – आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 4 मार्च : राज्य स्तरीय होली महोत्सव के सफ़ल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक, आशीष बुटेल ने की।  बैठक का संचालन एसडीएम एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग सभागार में पहले दिन ‘द बियर’ और ‘खाली पेट’ का हुआ सफल मंचन : नलवाड़ी मेला के अवसर पर आयोजित नाट्य उत्सव का तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। बिलासपुर, 18 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर नाट्य उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की कांग्रेस सरकार संकट में : विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच- जिन विधायकों पर शक उन्हें दी सीआरपीएफ की सिक्योरिटी , कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायक पहुंचे पंचकूला

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग में कांग्रेसी विधायकों के जमकर क्रॉस वोटिंग के बाद विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच फंसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर और बमसन में भी जागरुकता रैलियों के साथ पोषण पखवाड़े का शुभारंभ

एएम नाथ। सुजानपुर 08 अप्रैल। कुपोषण तथा उससे उत्पन्न होने वाले रोग और व्यवधान देश तथा समाज की विकास प्रक्रिया में निरंतर बाधा उत्पन्न करते रहे हैं। राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर पोषण से...
Translate »
error: Content is protected !!