विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं : जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता – पठानिया

by

चंबा ( सिंहुता), 8 सितंबर
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता के छलाड़ा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष समस्याओं के जल्द समाधान के संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन सेवा और जन कल्याण के मूलमंत्र को समक्ष रखकर कार्य कर रही है। गरीब व उपेक्षित वर्गों का उत्थान, महिला सशक्तिकरण, जन भागीदारी से सुशासन, जन समस्याओं का त्वरित निवारण, पारदर्शी प्रशासन तथा सभी वर्गों व क्षेत्रों का समान एवं संतुलित विकास प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आंकाक्षाओं तथा आशाओं के अनुरूप विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वह भटियात विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, नगर पंचायत चुवाड़ी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप जसरोटिया, ग्राम पंचायत छलाड़ा के उप प्रधान शमशेर राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर अवश्य करवाएं लिंक : आधार पंजीकरण और अपडेशन की परिपूर्णता के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम – उपायुक्त अपूर्व देवगन

चंबा, 28 जून : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त अपूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई के लिंक से डॉउनलोड करें नवोदय परीक्षा के रोल नंबर

हमीरपुर 19 दिसंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु 20 जनवरी को आयोजित की जाने वाली चयन परीक्षा के रोल नंबर सीबीएसई द्वारा जारी वेब लिंक से 20 दिसंबर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन में विकास कार्यों का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण: अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ऊना, 31 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन खेल मैदान एवं समाधि वाली कुटिया बीटन के अतिरिक्त भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो हजार शिक्षकों के बदलेंगे स्कूल : निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरी

शिमला। विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले करीब दो हजार शिक्षकों के स्कूल बदलेंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले स्थानांतरित हुए शिक्षक अब रिलीव हो सकेंगे। क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के...
Translate »
error: Content is protected !!