विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया वे पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

by

पठानिया ने मंढ़ौर नाग जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया

आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की 1 लाख 45 हजार की राहत राशि

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उप मंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी के समीप कुठेढ गांव में आयोजित आठ दिवसीय नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान विनतरू नाग व नाग मंढ़ौर की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति को 25 हजार की धनराशि अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की।


कुलदीप सिंह पठानिया को इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा शाल- टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।


यहां उल्लेखनीय यह है कि इस क्षेत्र में नाग पूजा को भी विशेष अधिमान दिया जाता है। हर वर्ष विनतरू नाग प्रियूंगल गांव से तीसरी जात्र के दिन कुठेढ गांव में अपने भाई मंढ़ौर नाग से मिलने आते हैं। इस दौरान यहां आठ दिवसीय जात्र मेले का भी आयोजन किया जाता है।


विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले आपदा प्रभावित विभिन्न गाँव का प्रवास कर लोगों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने आपदा प्रवाहित परिवारों को 1 लाख 45 हजार की राहत राशि भी प्रदान की।
उन्होंने लोक विभाग के विश्राम गृह चुवाड़ी में लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष को संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के लिए प्रेषित किया।


इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढ़क, पूर्व महासचिव ज़िला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, उप मंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) पारस अग्रवाल, उप पुलिस अधिक्षक योगराज, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, उप प्रधान मंदिर प्रबंधन समिति शेर सिंह सहित स्थानीय पंचायती राज प्रतिनिधि, विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11 और निजी शिक्षण संस्थान सीबीआई के रडार पर : 95 लाख से ज्यादा छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के 181 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में 11 और निजी शिक्षण संस्थान सीबीआई के रडार पर हैं। सीबीआई छानबीन में सामने आया है कि 238 निजी...
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दोषी करार, 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का जुर्माना, अंसारी व अफजाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं : एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में

गाजीपुर : गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक समुदाय के कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर तैयार किए जाएं प्रस्ताव : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित लोगों को पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक कला-शिल्प के माध्यम से कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में पंचायत प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

ऊना (27 जनवरी)- एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों व पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई। विकास खंड बंगाणा...
Translate »
error: Content is protected !!