विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आपदा प्रभावित परिवारों से मिले और भराड़ी, बनुई, बईलाहड और बलेरा में आपदा प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना

by

सांझी नाला–लाहडू–चुवाड़ी-ददरियाडा- पातका तथा लाहडू–तुनूहट्टी संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य पर 300 करोड़ होंगे व्यय : पठानिया

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र भटियात के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्र भराड़ी, बनुई, बाईलाहड और बलेरा में लोगों से मिले और प्रभावित परिवारों का कुशल क्षेम जाना तथा प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना।
उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्ग सांझी नाला–लाहडू–चुवाड़ी- ददरियाडा- पातका तथा लाहडू–तुनूहट्टी संपर्क मार्ग के उन्नयन तथा सुदृढ़ीकरण कार्यों को आपदा न्यूनीकरण कार्यों के अंतर्गत शामिल किया जाएगा तथा इसे वर्ल्ड बैंक के माध्यम से वित्त पोषित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभागीय आकलन के अनुसार इस संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य तथा विभिन्न नालों पर पुलों आदि के निर्माण पर लगभग 300 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के प्रवास के दौरान राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 1500 करोड़ रुपये रुपए देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जल्द इस राशि को उपलब्ध करवाया जाना चाहिए।


विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में और अधिक गति लाने तथा क्षतिग्रस्त आधारभूत ढांचे की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।


कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार विशेष आपदा राहत के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त घर के लिए 7 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घर के लिए 1.25 लाख रुपये, घरेलू सामान के लिए 70 हजार रुपये और भूमि के नुकसान के लिए 50 हजार रुपये उपलब्ध करवा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान स्वामी श्री हरी गिरी संन्यास आश्रम ककीरा में पूजा अर्चना की और लोगों की सुख समृद्धि की भी कामना की। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया।
इस दौरान एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम चुवाड़ी पारस अग्रवाल, तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान, तहसीलदार चुवाड़ी सुमन धीमान, अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, राकेश ठाकुर और पंकज राठौर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बेसहारा बच्चों के लिए आशा की किरण मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वा और जाडला में विशेष प्रचार अभियान

सोलन :  सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा आज से सोलन ज़िला के पंाचों विधानसभा क्षेत्र में लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए...
हिमाचल प्रदेश

शहरी व ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न पद : जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के तहत भरें जाएंगे

ऊना : 5 सितंबर – स्वास्थ्य विभाग ऊना द्वारा स्वास्थ्य खंड हरोली, अंब, गगरेट, बसदेहड़ा, थानाकलां, नगर पंचायत दौलतपुर चैक, नगर परिषद बसदेहड़ा, संतोषगढ़ व ऊना में शहरी और ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत करसोग चुनाव: 15 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित : एक ने वापस लिया नामांकन

वार्ड नंबर एक (जगातखाना) से सैना देवी एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण रिटर्निंग अधिकारी ने किया उन्हें विजेता घोषित। एएम नाथ। करसोग, 6 मई : नगर पंचायत करसोग के वार्ड सदस्यों के चुनाव के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो वह एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म कर देगी ; कंगना रनौत : कंगना रनौत

एएम नाथ। मंडी ; मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंवाद अभियान के दौरान करीब 12 कार्यक्रमों में भाग लिया। कंगना रनौत ने कहा कि मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!