विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 22 याचिकाओं में से 6 का किया निपटारा

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज अपराह्न 3:30 बजे विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित याचिका समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में समिति सदस्य सतपाल सिंह सत्ती, चन्द्र शेखर तथा अनुराधा राणा शामिल थे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पठानिया ने कहा कि आज की बैठक से पूर्व समिति के पास विभिन्न विभागों से सम्बन्धित अभी तक 77 याचिकाएँ प्राप्त हुई हैं। जिसमें से समिति ने 21 याचिकाओं का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ताओं को न्याय दिलाया है।
उन्होंने कहा कि इस समिति का गठन 28 वर्षों के उपरान्त किया गया है ताकि उन्हें जो न्यायालय का दरवाजा नहीं खटखटा सकते या जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं को त्वरित तथा मुफ्त न्याय मिल सके।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विभागों में जिन अभ्यर्थियों की सुनवाई नहीं हो रही है वह सादे कागज पर याचिका समिति के समक्ष अपना अभ्यावेदन दे सकते हैं।
पठानिया ने कहा कि आज की बैठक से पूर्व जो 77 याचिकाएँ समिति के समक्ष अभ्यवेदन के रूप में प्राप्त हुई हैं उनमें शिक्षा विभाग से सम्बन्घित 19, राजस्व की 16, महिला एवं बाल विकास की 1, परिवहन की 1, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड की 3, ग्रामीण बैंक की 5, जल शक्ति विभाग की 2, वन विभाग की 3, लोक निर्माण विभाग की 6 तथा अन्य विभागों से 21 याचिकाएँ प्राप्त हुई हैं जिसमें से 21 याचिकाओं का निपटारा किया जा चुका है जबकि 56 याचिकाएँ विचारधीन है।
पठानिया ने कहा कि आज की बैठक में समिति के समक्ष विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 22 याचिकाएँ प्राप्त हुई हैं। जिसमें से 6 याचिकाओं का निपटारा इस बैठक के दौरान समिति द्वारा किया गया है।
जबकि शेष 16 याचिकाएँ अभी भी समिति के समक्ष विचाराधीन हैं जिसके लिए आगामी बैठक में सम्बन्घित विभागीय अधिकारियों को विभागीय उत्तर उपलब्ध करवाने हेतु साक्ष्य के लिए बुलाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक अब मेंटर टीचर बनकर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर : नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला का शुभारंभ

ऊना, 8 अगस्त – ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने  स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया  शुभारम्भ 

चंबा, 17 सितम्बर : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज  स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान जिला स्तरीय समारोह में एक पेड़ माँ के नाम व् आवास मेले का आयोजन भी किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धनीराम शांडिल ने आनिरुद्ध सिंह के साथ न्यू शिमला में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

शिमला, 19 नवंबर – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज न्यू शिमला सेक्टर-4 में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवजात शिशुओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है : लिवासा अस्पताल, होशियारपुर

रोहित जसवाल।  होशियारपुर: “मातृ आयु में वृद्धि, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया और अपर्याप्त प्रसवपूर्व मॉनिटरिंग जैसी जीवनशैली से संबंधित स्थितियां उच्च जोखिम वाले गर्भधारण में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं।“ गुरुवार को लिवासा अस्पताल , होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!