विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे

by

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि श्री पठानिया आज -29 अक्तूबर (बुधवार) को देर सांय सिहुंता पहुंचेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 30 अक्तूबर (गुरुवार) को प्रातः 11:45 बजे चंबा चौगान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके उपरांत दोपहर 2:30 बजे बचत भवन चंबा में जिला कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 31 अक्तूबर (शुक्रवार) को 12:10 बजे हटली में सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी भवन, पटवार मंडल भवन तथा पंचायत भवन के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष जनसभा भी संबोधित करेंगे।
वह 2 नवंबर (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे चंबा चौगान में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश वन विभाग खेलकूद एवं ड्यूटी मीट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर (सोमवार) को सिहुंता से शिमला प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

8 किलो चरस बरामद : घरटगाड़ के पास कुल्लू एसआईयु ने की

कुल्लू । हिमाचल में कुल्लू की एसआईयू ने बंजार उपमंडल में एक युवक को 8 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए दूसरे दिन भी जारी रहे ऑडिशन : स्थानीय समेत अन्य जिलों के कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर लिया ऑडिशन में भाग

 रोहित भदसाली।  ऊना, 3 सितंबर। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन का आयोजन अंब कॉलेज के सभागार में जारी है। दूसरे दिन भी स्थानीय और अन्य जिलों से आए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू : DC किरण भड़ाना

केलांग, 19 मार्च :  लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों के पुनर्गठन के तहत दो नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिल्वर मेडल विजेता निषाद कुमार को डीसी राघव शर्मा ने भेंट किया 21 हजार का चैक

बदाऊं घर जाकर निषाद कुमार को उपलब्धि के लिए दी बधाई ऊना (- टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता निषाद कुमार को उपायुक्त राघव शर्मा ने उनके घर बदाऊं जाकर बधाई दी और जिला...
Translate »
error: Content is protected !!