विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे

by

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि श्री पठानिया आज -29 अक्तूबर (बुधवार) को देर सांय सिहुंता पहुंचेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 30 अक्तूबर (गुरुवार) को प्रातः 11:45 बजे चंबा चौगान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके उपरांत दोपहर 2:30 बजे बचत भवन चंबा में जिला कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 31 अक्तूबर (शुक्रवार) को 12:10 बजे हटली में सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी भवन, पटवार मंडल भवन तथा पंचायत भवन के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष जनसभा भी संबोधित करेंगे।
वह 2 नवंबर (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे चंबा चौगान में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश वन विभाग खेलकूद एवं ड्यूटी मीट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर (सोमवार) को सिहुंता से शिमला प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिवालसर के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का राजस्व मंत्री ने किया शुभारंभ : तीन महीने में बनेगा रिवालसर के सौंदर्यीकरण का मास्टर प्लान- जगत सिंह नेगी

रिवालसर को पवित्र तीर्थ स्थल और खूबसूरत पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने का होगा प्रयास मंडी 18 फरवरी। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिवालसर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

28 दिन में आठवां धमाका – वडाला बांगर पुलिस चौकी के बाहर ब्लास्ट

गुरदासपुर : जिला गुरदासपुर के थाना कलानौर में बीते 48 घंटों में दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। चौकी बख्शीवाल पर हुए हमले के बाद शुक्रवार देर शाम को बंद पुलिस चौकी वडाला बांगर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में स्टूडेंट वीज़ा पर आने वाले 950 युवाओं को ब्रिटिश कोलंबिया में किया गिरफ्तार : बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर की थी छापेमारी

कोलंबिया :   ब्रिटिश कोलंबिया में बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर छापेमारी की और 950 युवाओं को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से कम वेतन पर नियमों से अधिक काम कर रहे थे। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चांद तक पहुंची सरकार, चंबा तक नहीं : सदर विधायक नीरज नैयर

पिछड़े जिले चंबा की बेहतरी की तरफ किसी ने नहीं दिया ध्यान एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले चंबा की बेहतरी की तरफ आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। सरकारें...
Translate »
error: Content is protected !!