विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पीएचसी सिहुन्ता को भेंट किए 8 लाख के स्वास्थ्य उपकरण

by

गत तीन वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की दिशा में किए कार्य ऐतिहासिक

जल्द शुरू होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेल तथा चुहण का भवन निर्माण कार्य : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुन्ता में अमेरीकेयर इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में संस्थान को लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के स्वास्थ्य उपकरण भेंट किए।
विधानसभा अध्यक्ष ने फाउंडेशन के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारभूत संरचना में सुधार का कार्य भी किया जा रहा है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करना है ताकि आम जन को बेहतर सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में गत तीन वर्षों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की दिशा में किए गए कार्य ऐतिहासिक होने के साथ-साथ दूरगामी परिणाम देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा अधिकारियों एवं सहायक कर्मचारियों के पदों को प्राथमिकता के साथ भरा गया है। साथ में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के पदों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी ।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को संस्थान द्वारा 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का भरोसा देते हुए क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए धरातल पर किए जा रहे विभिन्न कार्यों का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में लगभग 21 करोड़ रुपये की धनराशि से 50 बिस्तरों की क्षमता युक्त अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेल तथा चुहण के भवन निर्माण को लेकर बजट का प्रावधान कर दिया गया है तथा निर्माण कार्यों को जल्द शुरू किया जाएगा । इसके साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जेएस भारद्वाज ने स्वागत किया तथा विभाग की ओर से क्षेत्र में प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं तथा कार्यों की जानकारी भी साझा की।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाम लाल सहित अमेरीकेयर इंडिया फाउंडेशन के प्रभारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 हज़ार रुपए सीधे अकाउंट में : भारत सरकार ने इन युवाओं के लिए बजट में किया ऐलान

नई दिल्ली  : रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार औपचारिक कार्यबल में प्रवेश करने वाले युवा व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरासी में बादल फटा, रास्ते पर आया मलबा, मणिमहेश यात्रा पर रोक

एएम नाथ। चम्बा : श्री  मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार देर शाम सुंदरासी में बादल फटने से हुए भूस्खलन से मलबा रास्ते पर आ गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। हालांकि मलबे की चपेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जेबीटी के 9 पदों की काउंसलिंग : काउंसलिंग 5 सितम्बर 2023 को नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में निर्धारित

धर्मशाला, 7 अगस्त। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा मोहिन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि जिले में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जे.बी.टी के 9 अनारक्षित पदों को अनुबंध आधार पर बैच वाइज भरा जाना है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त उपायुक्त की अद्यक्षता में बचत भवन शिमला में नगर निगम वार्डों के पुनर्सीमांकन के लिए लोगों से प्राप्त दावे व आपत्तियां की हुई सुनवाई

शिमला : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार बचत भवन शिमला में नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन के लिए लोगों से प्राप्त दावे व आपत्तियां की...
Translate »
error: Content is protected !!