विधानसभा अध्यक्ष ने तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर व्यक्त किया शोक : प्रभावितों को हर संभव सहायता के दिए निर्देश

by
चंबा , 11 अगस्त : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है ।
उन्होंने ज़िला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं ।
विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है ।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया ।
वाहन दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश पुलिस के 6 जवान तथा 1 स्थानीय व्यक्ति की मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है ।
तीन घायल पुलिस कर्मियों सहित एक स्थानीय व्यक्ति का नागरिक चिकित्सालय
तीसा एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में उपचार किया जा रहा है ।
स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतकों एवं घायलों के परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने सीवरेज फीस घटाकर आधा किया, सुक्खू सरकार ने टॉयलेट टैक्स लगाया  : जयराम ठाकुर

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था का पतन कर रहे हैं मुख्यमंत्री,  बच्चों के स्कूली बैग पर भी एचआरटीसी ने लगा दिया अलग किराया एएम नाथ। धर्मशाला :   धर्मशाला में मीडिया को संबोधित करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष से मिले जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी ; प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध- कुलदीप सिंह पठानिया

प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के लिए भी किया आभार व्यक्त चुवाड़ी, 22 अक्टूबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से आज विश्राम गृह चुवाड़ी में जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी महासंघ के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दूसरे दिन भी बर्फबारी : फसलें और बागवानी पर संकट

लाहौल स्पीति, 7 अक्टूबर :  हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। दूसरे दिन भी जिले में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। अलग-अलग इलाकों में छह इंच से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना, हरोली व बंगाणा में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना, 23 नवंबर – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला...
Translate »
error: Content is protected !!