विधानसभा में बेख़ौफ़ और निर्लज्ज होकर झूठ बोल रही सरकार : जयराम ठाकुर

by

सरकार के झूठ और सदन को गुमराह करने के आरोप लगाकर विपक्ष का वॉक आउट

हिमाचल फॉर सेल के विरोध में भाजपा विधायक दल ने विधान सभा परिसर में किया प्रदर्शन

एएम नाथ। धर्मशाला :  भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने मुख्यमंत्री के झूठ और सदन को गुमराह करने के कारण आज हमारे विधानसभा से वॉक आउट किया। वॉक आउट के बाद मीडिया के प्रति जो से बात करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि फिर झूठ बोलने और झांसा देने में ही माहिर है।

हर मुद्दे पर सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलती है। हमने सदन में विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम मुख्यमंत्री के सम्मुख उनके झूठ का पर्दाफाश करते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिन छात्रों की पिटाई सरकार द्वारा की गई और मुख्यमंत्री द्वारा उनके द्वारा रैली की परमिशन नहीं होने की बात कही गई थी। आज हमने उस परमिशन का कागज सदन में रखकर मुख्यमंत्री के झूठ को बेनकाब किया। सदन में पद की गरिमा गिराते हुए मुख्यमंत्री लगातार झूठ बोल रहे हैं और सदन को गुमराह कर रहे हैं, यह भाजपा सहन नहीं करेगी।


आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अपोजीशन लाउंज से विधानसभा के गेट तक धारा 118 में खेल के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और इस दौरान तख्तियां भी लहराई। भाजपा के विधायकों ने झूठ के मास्टर हैं, सरकार ही डिजास्टर है।

जश्न मनाना बंद करो राहत काप्रबंध करो, धारा 118 का खेल है हिमाचल फॉर सेल है के नारे लगाए। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल “हिमाचल फॉर सेल” की सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए नारे लगाए। सभी विधायकों ने एक सुर में हिमाचल का साल की मुख्यमंत्री की नीतियों का विरोध करते हुए हिमाचल के हितों के साथ समझौता करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईरान युद्ध 22 दिन भारत के 22 दिन असर…एपीआई निर्माताओं के लिए एक रियल-टाइम मॉनिटरिंग सेल गठित किया जाए: सुमित सिंगला

भारत की फार्मा इंडस्ट्री और अर्थव्यवस्था पर गहरा असर बी बी एन, 21 मार्च (तारा) : ईरान में जारी युद्ध के 22 दिनों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा बाजार और सप्लाई चेन को गंभीर रूप से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव डल्लेवाल में सिद्ध बाबा भरथरी मंदिर में संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा लगाए मुफ्त मेडिकल कैंप में 120 मरीजों का किया चेकअप

गढ़शंकर। संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा गांव डल्लेवाल में सिद्ध बाबा भरथरी मंदिर में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें डॉ. सुमेघ शर्मा एमडी मेडिसिन की अगुआई में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनगणना 2027: दूसरे चरण में 40 सवालों से जुटाई जाएगी जानकारी, हिमाचल में 1 से 30 सितंबर तक होगा सर्वेक्षण

एएम नाथ।  शिमला। भारतीय जनगणना 2027 के दूसरे चरण को लेकर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा बैच वीरवार को बचत भवन में शुरू हुआ। कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय की निदेशक दीपशिखा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग ने बदल दिया यह नियम, मोदी सरकार पर भड़क उठी कांग्रेस; क्या है पूरा मामला‌?

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इसके तहत अब पोल बूथों के सीसीटीवी फुटेज उम्मीदवारों और आम जनता को उपलब्ध नहीं कराए जा सकते। इस सुधार...
Translate »
error: Content is protected !!