विधायक कमलेश ठाकुर ने पंचायत घियोरी का दौरा किया : जनसुनवाई में सड़क, पेयजल व स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का हुआ त्वरित समाधान

by

कम्युनिटी हॉल हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा |  विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत घियोरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यतः सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं, ग्रामीण रास्तों से संबंधित मुद्दे उठाए, जिनमें से कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया।
उन्होंने कहा कि देहरा क्षेत्र की सभी पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उन्होंनें घियोरी पंचायत में सामुदायिक उपयोग के लिए एक कम्युनिटी हॉल स्थापित करने हेतु भूमि चिन्हित कर विस्तृत प्रपोज़ल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विधायक ने बताया कि घियोरी -बड्डल- बीहण क्षेत्र में पीएचसी स्तर का पशु चिकित्सालय खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लगभग 10 से 15 पंचायतों को लाभ प्राप्त होगा।
इस दौरान उन्होंने आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए बीहण में डेढ़ सौ पशुओं की क्षमता वाली गौशाला के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की राशि प्रावधान करने की बात कही। उन्होंने बताया कि आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान को रोकना सरकार की प्राथमिकता है।


विधायक ने जल शक्ति विभाग को निर्देशित करते हुए नाडोल टैंक की मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करने और एक नए जल भंडारण टैंक की योजना तैयार करने को कहा, ताकि क्षेत्र में पेयजल समस्या से शीघ्र राहत मिले।
ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने भाटी गाँव हेतु ओवरहेड टैंक निर्माण के प्रस्ताव को प्राथमिकता में शामिल करने को कहा।

तालाबों की सौंदर्यीकरण योजना—एसडीएमएफ के तहत पाँच तालाबों की भेजी गई प्रपोज़ल

विधायक ने बताया कि स्टेट डिज़ास्टर मिटिगेशन फंड (SDMF) के तहत तालाबों की ब्यूटीफिकेशन योजना चलाई जा रही है। घियोरी पंचायत के तालाब को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
इन तालाबों के चारों ओर पार्क, फुटपाथ, लाइटिंग एवं अन्य आकर्षक सुविधाएँ विकसित की जाएँगी।
उन्होंने कहा कि नैहरन पुखर तलाब के सौंदर्यीकरण हेतु 70 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि लंबी पुखर से जनौडच पंडित बेड़, हरिजन बेड़ एवं मुस्लिम बेड़ सड़क निर्माण हेतु 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है और सुनेहत–बस्सी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत, जिसके लिए 7 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 7 के विकास कार्यों हेतु 1.5 लाख रुपये स्वीकृत किए है और देहरा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सिंगल फेस लाइनों को थ्री फेस में परिवर्तित करने का कार्य प्रगति पर हैं।
विधायक ने स्पष्ट किया कि उनके देहरा दौरे के दौरान कोई भी अधिकारी छुट्टी पर नहीं रहेगा।उन्होंने सभी विभागों को विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व घियोरी पंचायत पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का गर्म जोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड बालेश शर्मा , अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनिल चौधरी, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग परमजीत सलौहता, प्रधान बड्डल सुमन, प्रधान सुनहेत आशा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर ,पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा ,यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर , बूथ इंचार्ज मनोहर लाल , अशोक कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 4 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

जम्मू । जम्मू पुलिस ने दो बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ चार महिलाओं समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह की टिप्पणी से विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान गरमाया माहौल, विपक्ष ने किया विरोध

एएम नाथ। शिमला : शिमला, 19 मार्च । हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा के दौरान एक तीखी बहस देखने को मिली। चर्चा के दौरान कांग्रस विधायक...
article-image
पंजाब

कमिश्नर जालंधर डिविजन ने ई.आर.ओ-39 मुकेरियां के पोलिंग बूथों की सुपर चैकिंग की

होशियारपुर, 22 नवंबर: भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रोग्राम के अंतर्गत वोटर सूचियों के सरसरी संशोधन के कार्य की चैकिंग करने के लिए डिविजनल कमिश्नर-कम-रोल आब्जर्वर जालंधर डिविजन वी.के मीणा की ओर...
article-image
पंजाब

महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं : भगवंत मान

सुनाम : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य के विकास और लोगों की भलाई, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और...
Translate »
error: Content is protected !!