विधायक को जेल से भगाने की साजिश रचने में पत्नी गिरफ्तार : जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, विधायक, उनकी पत्नी, चालक व सिपाही जगमोहन समेत कई अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

by

रगौली : चित्रकूट जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने में उनकी पत्नी निखत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निखत शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थीं। इनके कब्जे से दो मोबाइल, सउदी अरब की कुछ मुद्रा, 21 हजार रुपये नकद व सोने के जेवर बरामद हुए हैं। जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, विधायक, उनकी पत्नी, चालक व सिपाही जगमोहन समेत ड्यूटीरत कई अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीआईजी जेल ने आठ लोगों को निलंबित कर जांच शुरू की है।
बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विधायक अब्बास अंसारी जिला जेल रगौली में लगभग ढाई माह से निरुद्ध हैं। इन्हें प्रयागराज से 19 नवंबर 2022 को सुरक्षा के मद्देनजर चित्रकूट जेल लाया गया था। मुखबिर की सूचना पर जिला जेल में डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला प्राइवेट वाहन से पहुंचीं।
दोनों अधिकारी सीधे अब्बास अंसारी की बैरक में पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। अलबत्ता कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। इसके बाद वे मुलाकाती कक्ष में पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। परिसर में ही डिप्टी जेलर के कमरे में पहुंचे तो विधायक और उनकी पत्नी बैठे मिले।
बिना रजिस्टर में एंट्री व सूचना के निखत विधायक से मिलने आई थीं। इसी बीच विधायक कमरे से निकलकर अपनी बैरक में चले गए। महिला पुलिस ने निखत को गिरफ्तार करने लगी, तो उन्होंने टीम को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
निखत का चालक जेल के बाहर गाड़ी लिए खड़ा था : डीएम व एसपी ने शनिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि जेल के बाहर गाड़ी लिए खड़े विधायक की पत्नी के चालक नियाज को भी पकड़ लिया गया है। जेल चौकी प्रभारी श्यामदेव सिंह की तहरीर पर विधायक अब्बास अंसारी, पत्नी निखत बानो, चालक नियाज समेत आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जेल पहुंचे डीआईजी : डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्री ने जेल का निरीक्षण किया। सारे रजिस्टर आदि को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उनकी प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार आनंद कुमार जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-परिवार पर 99.84 प्रतिशत परिवार सदस्य सत्यापितः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि ई-परिवार रजिस्टर पर 99.84 प्रतिशत परिवार सदस्यों का सफलतापूर्वक सत्यापन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस पहल के...
article-image
पंजाब

Tikshan Sood Condemns Breach of

Hoshiarpur/ Oct 28 /Daljeet Ajnoha. :  In a strong statement, senior Bharatiya Janata Party (BJP) leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood has criticised the Hoshiarpur district administration and local Aam Aadmi Party representatives...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्पक्ष निर्वाचन में माॅडल कोड आॅफ कंडक्ट कमेटी की अहम भूमिका : कमेटी के सदस्यों को आदर्श आचार संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी

धर्मशाला, 29 फरवरी। लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए कांगड़ा जिला में गठित जिला स्तरीय आदर्श आचार संहिता की स्थायी समिति के सदस्यों को चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पहुंची प्रियंका : रखेगी चुनाव नतीजों पर नजर

शिमला। विधानसभा चुनाव नतीजों पर नजर रखने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर पर पहुंच गई हैं। इससे...
Translate »
error: Content is protected !!