विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कंडी नहर जल्द शुरू करने की मांग की

by
मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि नहर में पानी जल्द आएगा
गढ़शंकर : पंजाब सरकार के चालू बजट सत्र के दौरान गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से गुजरती कंडी नहर को शुरू करने व समय पर पानी की सप्लाई की मांग रखी और गांवों के किसानों के लिए नहरी पानी की मांग की। श्री रौड़ी ने सरकार से मांग की कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के अधिकांश गांव रेड जोन में हैं जहां नलकूप नहीं लग सकते हैं। इसलिए मेरे निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में जल्द से जल्द नहर का पानी उपलब्ध कराया जाए। श्री रौड़ी ने सरकार से कहा कि नहर कच्ची हो या पक्की लेकिन पानी हर हाल में आना चाहिए।
 इसका जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री श्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि कंडी नहर का निर्माण चरण 1 और चरण 2 के तहत चल रहा है। उन्होंने कहा कि चरण 2 का निर्माण कार्य जो 31.810 किलोमीटर पूरा हो चुका है और पानी छोड़ दिया गया है। शेष चरण -1 नहर जो 59.500 किमी निर्माणाधीन है, उसे जल्द ही पूरा कर जलापूर्ति की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों विकास हेतु साढ़े 12 लाख रुपए की ग्रांट सौंपी : सिर्फ खोखले दावों से नहीं होता विकास: सांसद मनीष तिवारी

बंगा, 24 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि विकास जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को जानकर, उनका हल करने से होता है, ना...
article-image
पंजाब , समाचार

चेयरपर्सन का पद्भार संभाला : डिप्टी स्पीकर रोड़ी व कैबिनेट मंत्री जिंपा की मौजूदगी में कर्मजीत कौर ने संभाला जिला योजना कमेटी के चेयरपर्सन का पद्भार

जिले में पारदर्शी तरीक से विकास कार्य व जन कल्याण योजनाओं को जमीन स्तर पर लागू करवाने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: कर्मजीत कौर होशियारपुर : 23 जनवरी: मुख्य मंत्री भगवंत मान के...
article-image
पंजाब

बीजेडी सरबत दा भला ट्रस्ट सर्कल आदमपुर दोआबा की तरफ से लगाया गया खूनदान कैम्प

भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक और त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ की डॉक्टरो की टीम ने दी मेडिकल गाइडलाइंस -कैम्प के दौरान 147 लोगो ने किया खून दान जिनमे नारी शक्ति ने किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइको टेस्ट में संजय रॉय पर नया खुलासा डराने वाला : एक्सपर्ट बोले- कोलकाता केस का दरिंदा अंदर से भी जानवर

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाला संजय रॉय अंदर से भी जानवर है। यौन विकृति रखने वाला इंसान है, जो बाहर से काफी सीधा और नॉर्मल नजर...
Translate »
error: Content is protected !!