विधायक डा. नछत्तर पाल के मैडिकल स्टोर से मोबाइल चुराकर चोर भागा : सीसीटीवी में कैद

by

नवांशहर। हलके के विधायक डा. नछत्तर पाल के राहों स्थित मैडिकल स्टोर से एक युवक 18 हजार रुपए का मोबाइल चुराकर फरार हो गया। चोर ने कैसे चतुराई से मोबाईल चोरी किया इसकी पूरी फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी संबंधी जानकारी देते हुए हरदीप कुमार ने बताया कि उसका बेटा उनके मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था। गेम खेलते हुए उसके बेटे ने पास ही रखी गई सीट पर मोबाइल रख दिया तथा खुद ग्राहकों में व्यस्त हो गया। तभी एक व्यक्ति आया और फोन के पास बैठ गया। इसके बाद उस व्यक्ति ने फोन उठाकर अपनी जेब में डाल लिया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जबकि पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन का तहसील इजलास संपन्न

गढ़शंकर : गढ़शंकर के भाग सिंह हाल में कुल हिंद खेत मजदूर यूयिन का तहसील इजलास संपन्न हो गया। मुलाजिम नेता करनैल सिंह ध्वजारोहण किया। वक्ता करनैल सिंह, हंसलाल, तरसेम लाल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष...
article-image
पंजाब

हलवारा एयरपोर्ट खुलने को तैयार; दीवान के प्रयासों से मिला परिणाम

लुधियाना, 31 जनवरी: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षा में चल रहे हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जल्द शुरू करवाने के लिए...
article-image
पंजाब

साइकलोथान जूनियर की आनलाइन रजिस्ट्रेशन की करवाई DC कोमल मित्तल ने शुरुआत

ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इस साइकलोथान में भाग लेने की अपील की होशियारपुर, 01 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने 1 अक्टूबर 2023 को जिला प्रशासन के सहयोग से फिट बाईकर्स क्लब की...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चे ने 26 की दिल्ली ट्रैक्टर परेड में बढ़चढ़ शामिल होने का आह्वान किया

गढ़शंकर : आज संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा रिलायंस मॉल के समक्ष डा. गुरदेव सिंह देनोवाल कलां की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। इस धरने को भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता गुरचरन सिंह बसियाला,...
Translate »
error: Content is protected !!