विधायक नीरज नैयर ने हरी झंडी दिखाकर बनोटू-चीलबंगला बस सेवा का किया शुभारंभ

by

बनोटू-चीलबंगला के लिए नई बस सेवा शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा

एएम नाथ। चंबा :  बनोटू से चीलबंगला के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ बुधवार को माननीय विधायक नीरज नैयर ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया। इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और चंबा से चीलबंगला आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
बस सेवा के निर्धारित समय के अनुसार बस दोपहर 1 बजे चंबा से चीलबंगला के लिए रवाना होगी और दोपहर 3 बजे चीलबंगला से वापस चंबा के लिए चलेगी। इसके अलावा शाम की बस सेवा चंबा से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। यह बस अगले दिन सुबह 7:45 बजे चीलबंगला से वापस चंबा के लिए चलेगी।
बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर विधायक नीरज नैयर ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नई बस सेवा से स्थानीय लोगों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी।
स्थानीय लोगों ने बस सेवा शुरू करने के लिए विधायक और परिवहन विभाग का आभार जताया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर बस सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नई बस सेवा शुरू होने से दैनिक आवागमन सुगम होगा और लोगों को निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जरूरत के अनुसार परिवहन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य देव राज शर्मा को शपथ दिलाई

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में देव राज शर्मा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल विजय दिवस पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को सलाम : जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित

रोहित जसवाल । ऊना, 26 जुलाई. कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एमसी ऊना के शहीद स्मारक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त जतिन लाल तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के सामने भी बहाई अपने पुराने झूठों की नदी : जयराम ठाकुर

एक लीडर की बजाय डीलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं मुख्यमंत्री कस्टमाइज्ड पैकेज से उद्योग लाने के बजाय प्रॉपर्टी डीलर मित्रों के जरिए बेच रहे जमीन झूठ बोलकर विपक्ष पर आरोप लगाकर कब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत सरोल के पंचायत भवन का किया लोकार्पण

पंचायत भवन के धरातल तल के निर्माण कार्यों पर व्यय हुए 40 लाख एएम नाथ। चम्बा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत सरोल में 40 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!