विधायक नीरज नैय्यर ने जिला अधिकारियों के साथ विकासात्मक परियोजनाओं का किया निरीक्षण

by

सुल्तानपुर हेलीपोर्ट निर्माण का अधिकांश कार्य संपूर्ण

शहर की वर्षों पुरानी पार्किंग समस्या के समाधान के लिए उठाए जा रहे हैं महत्वपूर्ण कदम : विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर ने आज चंबा शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित एवं जारी विकासात्मक योजनाओं का जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नीरज नैय्यर ने इस दौरान पुराने बस अड्डे में प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण करने के पश्चात ऐतिहासिक चंबा चौगान के जारी सौंदर्यकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इसके पश्चात परिधि गृह के समीप प्रस्तावित पार्किंग स्थल, हरदासपुर पार्क, पुलिस मैदान वारगाह के जारी उन्नयन कार्यों तथा निर्माणाधीन इंडोर खेल स्टेडियम का निरीक्षण करने के पश्चात सुल्तानपुर मोहल्ले के समीप निर्माणाधीन हेलीपोर्ट स्थल का भी अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नीरज नैय्यर ने प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए चम्बा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि शहर की वर्षों पुरानी पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पुराने बस अड्डे में चार मंजिला आधुनिक पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए पुरानी इमारत को हटाने का कार्य आरंभ हो चुका है। निर्माण कार्य को लगभग एक से डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि परिधि गृह के सामने तीन मंजिला पार्किंग का भी प्रस्ताव है तथा इसके लिए आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया जारी है। वहीं ऐतिहासिक चौगान के सौंदर्यकरण के तहत म्यूजिकल लाइट्स लगाने का कार्य प्रगति पर है और एक बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित करने की भी योजना है, जिससे स्थानीय बच्चों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौगान के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए ही इसे और आकर्षक बनाया जाएगा।
नीरज नैय्यर ने बताया कि निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के लिए 11 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है, जिसमें से 8 करोड़ 50 लाख रुपये के कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं और निर्माण कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने यह भी बताया कि सुल्तानपुर हेलीपोर्ट निर्माण का अधिकांश कार्य संपूर्ण किया जा चुका है। इस वर्ष माह सितंबर तक उड़ान योजना के तहत यहां से हेलीकाप्टर सेवाएं संचालित करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त राहुल धीमान, मंडलीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम शुगल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंदर शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद नीतिका ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। नई दिल्ली :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन तथा उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट कर नई दिल्ली विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5-6 जनवरी को ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और अन्य हवाई गतिविधियों पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

हमीरपुर 02 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हमीरपुर दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर 5 और 6 जनवरी को जिला हमीरपुर में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन में विकास कार्यों का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण: अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ऊना, 31 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन खेल मैदान एवं समाधि वाली कुटिया बीटन के अतिरिक्त भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अदालत के फैसलों को लागू न करने से हाईकोर्ट नाराज : अधिकारियों को लगाई फटकार

रोहित भदसाली।  शिमला ;   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अंतिम रूप ले चुके अदालती फैसलों को लागू न करने पर सरकार के आला अधिकारियों के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अनेकों...
Translate »
error: Content is protected !!