विधायक नीरज नैय्यर ने नवाजे राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के होनहार : ग्राम पंचायत उदयपुर में स्थापित होगा राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल:नीरज नैय्यर

by
चंबा, 17 दिसंबर :  प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023-24 के बजट में शिक्षा के स्तर को और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों को खोलने की घोषणा की है। विधायक नीरज नैय्यर आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र चंबा में भी राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जायेगा जिसके लिए ग्रांम पंचायत उदयपुर में भूमि चिन्हत की गई है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक लगभग 900 से 1000 छात्रों को समायोजित करने की क्षमता होगी। इन स्कूलों में हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र चंबा में खोले जाने वाले मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य के लिए उन्होंने विधायक निधि से 5 लाख की धन राशि अनुदान के तौर पर दी है।
नीरज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना चलाई है। जिसके माध्यम से 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा और प्रदेश सरकार द्वारा इन अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों जीवन में अनुशासन का होना बहुत ही अनिवार्य है। विद्यार्थियों में बेहतर अनुशासन और बहुआयामी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना अध्यापकों और अभिभावकों का सामूहिक दायित्व है।
विद्यायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंबा के लोगों की समस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं के लिए उनकी आवश्यकता और आकांक्षाओं के अनुरूप प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधान सभा चंबा के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके लिए वह कृत संकल्प है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासआत्मक कार्यों का जिकर भी अपने संबोधन किया।
इस दौरान विद्यायक ने वर्ष भर आयोजित की गई गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये तथा मुख्य अतिथि के द्वारा स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार की राशि देने का ऐलान भी किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतार ठाकुर, उप अध्यक्ष प्रदेश किसान सेल सुदर्शन ठाकुर,उप अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरीश सुरी,प्रभारी हिमाचल गौरव गावस्कर,प्रधान ओंकार, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड अजय कुमार कनिष्ठ अभियंता प्रवीणकांत शर्मा व कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का चंबा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत : केंद्रीय मंत्री 1 मार्च को आईटीआई भवन तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे शिलान्यास

एएम नाथ। चंबा, फरवरी 28 : केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का आज चंबा पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ढूंडियारा बंगला में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली : भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ युवाओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश एएम नाथ। शिमला : शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में 20 मिनट पार्किंग के देने होंगे सिर्फ 10 रुपये

रोहित जसवाल । ऊना, 28 नवम्बर. नगर निगम ऊना के आयुक्त एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहर में नगर निगम की सभी पार्किंग में 20 मिनट तक वाहन पार्क करने का शुल्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले : निशा का का स्थानांतरण रद्द, शिव चौधरी को ASP एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू लगाया

एएम नाथ।  शिमला, 27 अगस्त। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 10 अगस्त को जारी हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPPS) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती आदेशों में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश के तहत एक...
Translate »
error: Content is protected !!