विधायक ने 28 लाभार्थियों को वितरित किए 24 लाख रुपये के चेक

by

राकेश शर्मा /ज्वालामुखी/तलवाड़ा : ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संजय रत्न ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, ज्वालामुखी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 28 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य मदों से कुल 24 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 12 लाभार्थियों को 4,25,000 , पशु की मृत्यु से प्रभावित 5 लोगों को 1,87,000, आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु 8 लाभार्थियों को 6,59,000 तथा दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 11,25,000 के चेक प्रदान किए।
इस अवसर पर विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इससे पूर्व विधायक ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जन समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (सिविल) डॉ. संजीव शर्मा,उपमंडल पुलिस अधिकारी आर.पी. जसवाल,तहसीलदार राहुल शर्मा,रेंज ऑफिसर इशानी,सहायक अभियंता भारत भूषण,तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

78 किलो दूध देने वाली पंजाब की गाय बनी विजेता…क्या है खासियत?

हनुमानगढ़ ; राजस्थान के हनुमान गढ़ में राष्ट्रीय स्तर की दूध चुवाई प्रतियोगिता में RCBA के बैनर तले ऑल इंडिया डेयरी चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मिल्किंग चैंपियनशिप में देश कई राज्यों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हुजूर, बुजुर्ग और बीमार हूं- सजा सुनते ही मुख्तार बोला : यूपी, दिल्ली और पंजाब में मुख्तार के खिलाफ 65 मुकदमे

गाजीपुर :  गाजीपुर के 33 वर्ष, तीन महीने और 9 दिन पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को दोषी माफिया मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एमपी-एमएलए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पहली बार शराब ठेकों की ई-नीलामी शुरू : घर बैठे लगा सकेंगे ऑनलाइन बोली

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों (रिटेल लिकर वेंड्स) के आवंटन के लिए ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टॉल फ्री नंबर 1930 पर करें साईबर अपराधों की शिकायत : वेबपोर्टल पर भी दर्ज करवाई जा सकती है शिकायत

हमीरपुर में भी मनाया गया सुरक्षित इंटरनेट दिवस एएम नाथ।  हमीरपुर 12 फरवरी। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को यहां डीआरडीए के हॉल में एक कार्यशाला आयोजित की गई। एसडीएम संजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!