विधायक पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का पूछा कुशलक्षेम : धारकंडी क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सीएम से हुई चर्चा: पठानिया

by

शिमला, 13 नवंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का उनके शिमला आवास में जाकर कुशलक्षेम पूछा तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विस के धारकंडी क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष बरनेट घेरा सड़क तथा भितलु चमियारा कूट सड़क,चनोघाट से लांगा पलून,पलोथा सुखुघाट चमियारा के लिए एंबुलेंस सड़क तथा निहारकी से जनझराला के लिए एम्बुलेंस सड़क बनाने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त सल्ली में पटवार घर बनाने की मांग, भलेड को नया पटवार सर्कल बनाने, करेरी पटवार सर्कल को धर्मशाला तहसील से जोड़ने तथा कुठारना में जनता के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एक सबसेन्टर खोलने की मांग उठाई गई है, वन विभाग का रेंज ऑफिस खोलने, मोबाइल के सिग्नल की समस्या को दूर करने के लिए टावर लगाने की मांग, जीपीएस नोली में कमरों की मरम्मत, चनोघाट से नोली तक एम्बुलेंस सड़क,नोली में रेन शेल्टर बनाने की मांग,नोली में पार्किंग बनाने की मांग,पलून में गॉर्ड घर बनाने की मांग ,पशु डिस्पेंसरी खोलने की मांग प्रमुखता के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्लान तैयार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने हमेशा ही शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दिलखोलकर सौंगतें दी हैं तथा भविष्य में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव मदद देने के लिए उचित कदम उठाएंगे। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ कार्य आरंभ किया है ताकि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी , बिकने वाले हिमाचल प्रदेश के इतिहास में हमेशा बिकाऊ ही कहलाएँगे : कांग्रेस

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी के विरुद्ध वोट डालने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती चुनाव की हिमाचल में तैयारियां तेज : 125 जिला परिषद वार्ड की सीमाओं में होगा बदलाव

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली के चुनाव वार्ड पंच से जिला परिषद तक दिसंबर तक होने हैं। ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने गौसदनों के बेहतर संचालन को गौ सेवा नारायण सेवा पोर्टल किया लाॅंच

पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक कर सकते हैं आर्थिक सहयोग, प्राप्त धन राशि का वार्षिक ब्योरा देना भी होगा जरूरी: डीसी एएम नाथ। धर्मशाला, 20 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को डीसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री के दामाद के घर पुलिस की वर्दी में घुसे बदमाशों का पर्दाफाश

श्री गंगानगर: राजस्थान में पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के दामाद गुरचरण रमाणा के घर पर पुलिस की वर्दी में हमला करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!