विधायक बेटी के स्वागत में देहरा वासियों ने बिछाई पलकें : हरिपुर में स्वागत समारोह में उमड़ा लोगों का हुजूम, मिलने वालों की लगी लम्बी कतारें, मौके पर किया जनसमस्याओं का निदान

by
राकेश शर्मा  देहरा/तलवाड़ा :   विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद पहली दफा देहरा विधानसभा क्षेत्र के आधिकारिक दौरे पर पहुंची नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर का देहरा वासियों ने आज हरिपुर में पलके बिछाकर स्वागत किया। विधायक बेटी से मिलने और उनकी एक झलक पाने को लोग बेहद उत्साहित दिखे। कमलेश ठाकुर के देहरा आने पर स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिवादन किया। विधायक के हरिपुर पहुंचते ही पहले से इंतजार में खड़े स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश से अपनी विधायक बेटी का अभिनंदन किया।
विधायक नहीं बेटी के रूप में करूंगी काम :
कमलेश ठाकुर ने इस अवसर पर देहरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देहरा वासियों के विश्वास और स्नेह के कारण ही उनकी बेटी हिमाचल विधानसभा तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग उन्हें विधायक न समझें बल्कि अपनी बेटी की तरह व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि वे हृदय से देहरा के लोगों के ऋणी हैं और एक बेटी के रूप में देहरा के विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि देहरा के लोगों का यह ऋण चुकाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार क्षेत्र के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि देहरा की हर जरूरत पर गंभीरता से विचार करते हुए उसे पूरा किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि देहरा के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि देहरा के समग्र विकास को लेकर उन्होंने पूरी कार्य योजना बनाई है। बकौल विधायक, आने वाले समय में देहरा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने हेतु सिलसिलेवार तरीके से परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा देहरा को पुलिस जिला बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा यहां लोक निर्माण विभाग का वृत और बनखंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जूलॉजिकल पार्क का निर्माण भी किया जाएगा।
कमलेश ठाकुर ने इस दौरान जल शक्ति विभाग विश्राम गृह देहरा और लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह हरिपुर में इत्मीनान से लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक जनसमस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही अधिकतम का निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देहरा वासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। देहरा विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति अपनी समस्याओं और परेशानियों को लेकर उनसे कभी भी मिल सकता है।
इस अवसर पर तहसीलदार देहरा कर्मचंद कालिया, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, बीडीओ देहरा मुकेश कुमार, आरएम देहरा कुशल कुमार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्रा देवी, बीडीसी मंजीत सिंह सकरी, ब्लॉक महासचिव पवन चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा, समाज सेवक नरेंद्र पप्पू ठाकुर,विजय चौधरी, महासचिव देहरा ब्लॉक कांग्रेस अजय कुमार, महासचिव इंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे लोगों की लिस्ट जारी, 5 PGI रेफर- एक की मौत 9 लापता

एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे और घायल 30 लोगों की लिस्ट जारी जो अभी सभी उपचाराधीन हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बद्दी के समीप झाड़माजरी में एक कैमिकल फैक्ट्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी-एसपी ने बाजार का निरीक्षण कर हटवाया अतिक्रमण, उठाए प्रभावी कदम : ऊना शहर में सुचारू व्यवस्था जिला प्रशासन की सक्रियता से सुनिश्चित

रोहित जसवाल। ऊना, 1 जनवरी। नववर्ष के पहले दिन से ही जिला प्रशासन ऊना जनभलाई में पूरी सक्रियता और तत्परता से फील्ड में डटा दिखा। उपायुक्त जतिन लाल ने पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे में धुत्त टूरिस्ट की वजह से गई जान- टैक्सी चालक की मौत, 4 माह पहले हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती

रोहित भदसाली।  हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के 30 साल के युवा टैक्सी चालक को नशे में धुत्त एसयूवी चालक की लापरवाही का शिकार होना पड़ा. हादसे में 30 साल के चालक युवराज राणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थमने लगी कोरोना की रफ्तार, जून के पहले हफ्ते में 4.46 प्रतिशत पहुंची संक्रमण दर

ऊना- कोरोना कर्फ्यू व जन सहयोग के चलते जिला ऊना में कोरोना संक्रमण की दर निरंतर कम हो रही है। जून के पहले सप्ताह में कोविड-19 वायरस के संक्रमण की दर घटकर 4.46 प्रतिशत...
Translate »
error: Content is protected !!