विधायक मलेंद्र राजन ने 155 मेधावी बच्चों को बाँटे टैब : प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए उठा रही कारगर कदम – विधायक मलेंद्र राजन

by
इंदौरा/ तलवाड़ा (राकेश शर्मा), 15 दिसम्बर : विधायक मलेंद्र राजन ने आज शुक्रवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा में आयोजित टैब वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यहां उन्होंने श्रीनिवासन रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 24 सरकारी तथा निजी स्कूलों के शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दसवीं कक्षा के 67 तथा बारहवीं कक्षा के 88 मेधावी छात्रों को टैब वितरित किए।
मलेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे ये टैब इन बच्चों को शिक्षा में काफी मददगार साबित होंगे। उन्होंने टैब प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षक वर्ग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और अध्यापकों-अभिभावकों के सयुंक्त प्रयासों से ही बच्चे अपने जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। उन्होनें बच्चों से टैब का सही इस्तेमाल करने तथा अपनी मेहनत को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए कई कारगर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र से सभी प्राइमरी स्कूल की पहली दो कक्षाओं में इंग्लिश मीडियम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ेगी वहीं शिक्षा के स्तर में भी व्यापक सुधार आएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चरणबद्ध तरीके से हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है जिनमें हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल के मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मलेंद्र राजन ने कहा कि गरीब बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ शुरू की है जिसके अंतर्गत गरीब बच्चों को उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक प्रतिशत के नाममात्र ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि गरीब बच्चे भी अपनी उच्चतर शिक्षा ग्रहण कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी को प्राथमिकता पर पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ और शिक्षित व्यक्ति से ही सभ्य समाज का निर्माण होता है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ खेल,योग तथा अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने व अपनी ऊर्जा का सही दोहन करने की अपील की।
उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये अपनी विधायक निधि से 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि का स्वागत किया ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ व जूनियर स्टाफ के 5 पद : शिवम इंस्टीचयूट बिलासपुर द्वारा भरे जाएंगे : उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार 22 जुलाई को

ऊना, 19 जुलाई। व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए शिवम इंस्टीच्यूट बिलासपुर द्वारा पांच पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें वरिष्ठ आईटी स्टाफ में दो पद, जूनियर आईटी स्टाफ में दो पद और टेली स्टाफ का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्र ज्यूरी में आयोजित हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शशी पाल शर्मा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चुराह शशी पाल शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर मिशन 414...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

18 यात्री घायल : चंडीगढ़ मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की लग्जरी बस पल्टी

बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की एक लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साहसिक पर्यटन का हब बनेगा जिला कांगड़ा : पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के संचालन हेतु बनेगा ऐरो स्पोर्ट्स क्लब: DC

पैराग्लाइडिंग उड़ान के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई धर्मशाला, 8 नवम्बर। जिला कांगड़ा को साहसिक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीड़ बिलिंग में हाल ही में...
Translate »
error: Content is protected !!