विधायक रवि ठाकुर नाराज : अधिकारियों के तबादलों को लेकर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को लिखा पत्र

by

शिमला जिला लाहौल-स्पीति में अधिकारियों के तबादलों से नाराज विधायक रवि ठाकुर ने सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल होने सेममल प्रदेश में पूरी तरह गर्मा गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि रवि ठाकुर अधिकारियों के तबादलों से नाराज चल रहे हैं।
रवि ठाकुर ने पत्र में लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से तीनों एसडीएम, डीएफओ, दो बीडीओ, दो तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले होने का मामला उठाया है। इनमें से सिर्फ डीएफओ का पद ही भरा गया है। वायरल पत्र के मुताबिक वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी यह मामला उठा चुके हैं लेकिन अभी तक खाली पदों को नहीं भरा गया।
रवि ठाकुर ने लिखा है कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए उनके चुनाव क्षेत्र में अधिकारियों के खाली पदों को शीघ्र भरा जाना चाहिए। जिले के केलांग, उदयपुर और काजा के तीन एसडीएम में से एक भी पद नहीं भरा गया है। बीडीओ और तहसीलदार के बगैर भी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने पत्र में प्रतिभा सिंह से मयाड़ नाला में एंबुलेंस सेवा मुहैया करवाने की भी मांग उठाई है। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि मामला मुख्यमंत्री से भी उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से भी मिले थे और अभ उन्हें पत्र लिखा गया है। सरकार प्रति विधायक रवि ठाकुर की नाराजगी से सरकार की कार्यशैली लर भी सवाल उठना तय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्यों उठाया यह कदम? …IIT मंडी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया सुसाइड, पांचवी मंजिल से कूदकर दी जान

एएम नाथ। मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी की सहायक प्रोफेसर मयंका अंबाडे ने अपने आवास की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह घटना रविवार 26 जनवरी देर शाम की है। मयंका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लद्दाख में भड़के GEN-Z…. छात्रों और पुलिस के बीच झड़प :…CRPF की गाड़ी को लगाई आग : शाम 4 बजे तक हो गए स्थिति नियंत्रण में

लेह (25 सितंबर) : लेह में Gen-Z ने कल बुधवार  को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एसडीए योजना की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय एसडीए योजना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को जिले में चल रहे कौशल कार्यक्रमों की गुणवत्ता एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंजावर में 15.37 करोड़ रुपये की सड़क का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास बोले… 2026 में हरोली हल्के में विकास कार्यों पर खर्चे जाएंगे 2500 करोड

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 जनवरी. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर में लगभग 15.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क परियोजना के निर्माण कार्य का विधिवत...
Translate »
error: Content is protected !!