विधायक राम कुमार चौधरी ने सीआरएस के तहत नए भवनों का किया लोकापर्ण : बिलांवाली लबाना में तीन व डोगरांवाला में दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

by

बद्दी, 20 जनवरी (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने मगंलवार को एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिल्लावाली लबाना तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरावालां के नए भवनों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिल्लावाली लबाना में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन नए कक्षों एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरावालां में 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो मंजिला भवन का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरावालां में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसे अपग्रेड करने की मांग की जा रही है, जिसे गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में इस विद्यालय को आवश्यकतानुसार अपग्रेड किया जाएगा। ये दोनों भवन पी एंड जी तथा राउंड टेबल संस्था के सहयोग से सीएसआर के माध्यम से निर्मित किए गए हैं। उनके कार्यकाल में अब तक सीएसआर के माध्यम से लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सरकारी विद्यालयों में आधुनिक भवनों, कक्षाओं एवं अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जा चुका है।
उन्होंने बच्चों और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसी उद्देश्य से पंचायत एवं विद्यालय स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठा रही है। राजकीय विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा आरंभ की गई है तथा सीबीएसई पैटर्न पर पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, खेल सुविधाएं तथा सर्वांगीण विकास के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर
राऊंड टेबल इंडिया एरिया के चैयरमैन रितिक चौहान, चंडीगढ़ के चैयरमैन अशीष मितल, परिमल शर्मा, निशांत दीदवानी, नवजोत कौर,भटोली पंचायत के पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल , उप प्रधान बिल्लू खान, पूर्व उप प्रधान दीवान चंद, वार्ड पंच दिलबाग सिंह, रामगोपाल, सुरेंद्र रघुवंशी सोहनलालरघुवंशी, दीपक रघुवंशी, वीरेंद्र ठाकुर,सुरेंदर चंदेल, सुरेंदर ठेकेदार, ठाकुर दास, रमेश ठाकुर, अजय कुमार, हरबंस ठाकुर, बहादुर सिंह, जमील खान, जरनैल सुल्तान, दयाराम रेंजर, पूर्व प्रधान रामलाल चौधरी, मनराज मास्टर, हेड टीचर नसीब चंद, पी एंड जी उद्योग तथा राउंड टेबल संस्था के प्रबंधकगण उपस्थित रहे।
फोटोकैप्शन
दून के विधायक पीएडं जी की ओर से सीएसआर के तहत बनाए भवन का उद्घाटन के अवसर पर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर-कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता का सफल समापन

विधायक बैजनाथ किशोरी लाल मुख्यातिथि एवं एसडीएम संकल्प गौतम बतौर विशेष अतिथि थे उपस्थित आर.के.एम.वी. शिमला की टीम विजेता बनी जबकि हमीरपुर महाविद्यालय की टीम रही उपविजेता एएम नाथ। बैजनाथ : .पंडित संत राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर शुक्रवार को खुला दरबार आम जनता के लिए लगाया जाएगा: हर बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री सुक्खू मिलेंगे

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं और शुक्रवार को आम जनता से मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आम जनता से मुलाकात की शुरुआत सात जून को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदा देख डॉक्टर भी हैरान : 13 साल का लड़का….प्लेन के पहिए के पास बैठकर काबुल से दिल्ली पहुंचा

नई दिल्ली : अफगानिस्तान का एक लड़का प्लेन के पहिए के पास बैठकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर अधिकारियों ने उसे प्रतिबंधित इलाके में टहलते देखा तो उससे...
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय विद्यालय में 11वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरु, केन्द्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी 6 से 14 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं फार्म

ऊना – केन्द्रीय विद्यालयों के योग्य व पात्र छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा ग्यारहवीें के विज्ञान संकाय में दाखिले हेतु 6 अगस्त से 14 अगस्त तक आॅफलाईन मोड से पंजीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!