विधायक रौड़ी के राजसी सचिव चन्नी के जन्म दिवस पर किया पौधारोपण

by

सडक़ों के किनारे वृक्षारोपण की मांग, विधायक को सौंपा मांगपत्र
गढ़शंकर :  वातावरण बचाओ कमेटी गढ़शंकर द्वारा शनिवार को हलका विधायक जय किशन रौड़ी को ज्ञापन सौंप कर हलके की लिंक सडक़ों के किनारे पर वृक्ष लगाए जाने की मांग की गई। कमेटी मैंबर्स ने उनसे आग्रह किया कि सडक़ों के किनारों पर इस प्रकार के पेड़ लगाए जाएं । जिससे किसानों की फसल प्रभावित न हो एवं सडक़ों के लिए हरियाली एवं सुंदरता बनी रहे। जिसको लेकर विधायक जय किशन रौड़ी ने एकत्रित मैंबरों को विश्वास दिलाया कि वह जल्द संबंधित विभाग को सडक़ों के किनारे पर वृक्षरोपण हेतु निर्देश जारी करेंगे।
दूसरी ओर वातावरण बचाओ कमेटी के संयोजक तथा विधायक जय किशन रौड़ी के राजसी सचिव चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा अपने जन्मदिवस मौके पर पर पौधारोपण किया गया।
इस मौके पर सरपंच बलदीप सिंह, जसकरण टंबड़ू, गुरदयाल सिंह भनोट, जरनैल सिंह रौड़ी, नेका खाबड़ा, रॉकी मौला, देवेन्द्र काका चौधरी, कृष्ण गढ़शंकरी, प्रिंस चौधरी, दीपक मेहरा, गुरभाग सिंह, सुदर्शन सिंह, सतवीर सिंह, विजय कुमार तथा चौधरी भूपेन्द्र सिंह रौड़ी विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के कपूरथला के गुरुद्वारे में फायरिंग, निहंग सिख ने ले ली एक पुलिसवाले की जान, 3 घायल

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में निहंगों के साथ झड़प में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। मृतक कांस्टेबल की पहचान जसपाल सिंह के रूप में...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एचपीवी पर जागरूकता सेमीनार

डॉ सुखमीत ने सर्विकल कैंसर की रोकथाम में वैक्सीन को बताया कारगर उपाय होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज विभाग में एक जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक : शिक्षा विभाग को टीचर्स की सर्विस को रेगुलर करने पर विचार करने को कहा

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की। इस बैठक में सब-कमेटी की तरफ से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए...
article-image
पंजाब

बच्चे को वापस लेने के लिए थाने में दी अर्जी : चिट्टे के लिए बेच दिया बच्चा, ढाई महीने बाद जाग गई ममता

मानसा  :  बुढलाडा निवासी एक दंपती ने ढाई माह पहले अपने छह महीने के बच्चे को बेच दिया था। अब दंपती ने अपना बच्चा वापस लेने के लिए पुलिस के पास अर्जी लगाई है।...
Translate »
error: Content is protected !!