विधायक विवेक शर्मा ने 90 आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित किए 65 लाख के चैक कहा…कुटलैहड़ विस में अब तक 290 आपदा प्रभावित परिवारों को दी जा चुकी है 3 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जनवरी :   कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा(विक्कू) ने आज(मंगलवार) को जल शक्ति विभाग के विश्रामगृह में कुटलैहड़ क्षेत्र के 90 आपदा प्रभावित परिवारों को 65 लाख रूपये के चैक वितरित किए। इस अवसर पर विवेक शर्मा ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है।
विवेक शर्मा (विक्कू) ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अब तक कुल 290 आपदा प्रभावित परिवारों को 3 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। वर्तमान राज्य सरकार ने आपदा राहत नीति को और अधिक जनहितकारी बनाते हुए उन परिवारों के लिए राहत राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है, जिनके घर आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पहले जहां यह सहायता राशि मात्र डेढ़ लाख रुपये थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।May be an image of one or more people, crowd and text
श्री विक्कू ने कुटलैहड़ विस में किए जा रहे विकास कार्यों की बात करते हुए बताया कि लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से डटवाड़ा से पनोह सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है, जिससे क्षेत्र के करीब 1200 लोगों को सीधा लाभ मिला है और आवागमन सुगम हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा कार्यकाल में कुटलैहड़ क्षेत्र में कुल 62 नए बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जिससे लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत मिली है।
उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा के बौल क्षेत्र में लगभग 300 कनाल भूमि इंडस्ट्रियल एरिया स्थापित करने के लिए चिन्हित की गई है, जिससे आने वाले समय में उद्योग स्थापित होंगे और क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और युवाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
लोहड़ी पर्व की बधाई
विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधानसभा के समस्त लोगों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही, उपस्थित सभी लोगों के साथ लोहड़ी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया!
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 हजार करोड़ की किसान सम्मान निधि को मंजूरी : गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी, टॉयलेट, बिजली, पानी और गैस कनेक्शन इन घरों में होगा

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी दी है। इन घरों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन सम्बंधित एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन : कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी( कानून एवं व्यवस्था) की ज्योति राणा ने

शिमला 03 जुलाई – मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के दृष्टिगत मतदाता सूचियों को अद्यतन बनाने तथा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण तथा इआरओ नेट के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी नाकामियों का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना बंद करें सुक्खू : जयराम ठाकुर

झूठी गारंटियां पूरी करना केंद्र का काम नहीं, मनरेगा की जगह ‘VB-G RAM G’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था हिमाचल के 1.71 लाख अधूरे कार्य सुक्खू सरकार की ‘नालायकी’ केंद्र प्रायोजित लगभग 191 योजनाओं में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगा शिक्षा में गुणात्मक सुधार

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा के शिक्षा खंड भरमौर, चुवाड़ी तथा चंबा की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा में सुधार के लिए विशेष कार्य किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!