विनय कुमार सर्वसम्मति से चुने गए विधानसभा के उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

by
एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने विनय कुमार को सर्वसम्मति से विधान सभा का उपाध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
अपने बधाई संदेश में पठानियां ने कहा कि विनय कुमार एक योग्य एवं अनुभवी राजनेता हैं।
पठानियां ने कहा कि विनय कुमार रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधान सभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं ।
पठानियां ने कहा कि विनय कुमार प्रथम बार वर्ष 2012 में विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए थे तथा 2012 से 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव के पद पर रहे हैं ।
पठानियां ने कहा कि उन्हें आशा है कि विनय कुमार को जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वे उसका पूरी कुशलता तथा सर्वोच्च योग्यता से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे तथा जनभावना पर खरे उतरेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास 25 तक बंद रहेगी मुख्य सड़क

एएम नाथ।  हमीरपुर 16 अक्तूबर। निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास हमीरपुर-नादौन मुख्य सड़क पर बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीवरेज लाइन को बदलने के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 25 अक्तूबर तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लिल्ली गाँव भनोता में माँ ज्वालामुखी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, आस्था के साथ ग्रहण किया प्रसाद मंदिर कमेटी और ग्रामवासियों के सहयोग से हुआ सफल आयोजन एएम नाथ। चम्बा :  लिल्ली गाँव भनोता स्थित माँ ज्वालामुखी मंदिर में आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4,62,590 लंबित मामलों का निपटारा : प्रदेश सरकार की राजस्व लोक अदालत से लोगों को मिली बड़ी राहत

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अक्तूबर, 2023 से अक्तूबर, 2025 के बीच राज्य की प्रमुख पहल ‘राजस्व लोक अदालत’ के माध्यम से 4,62,590 लंबित राजस्व...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शाहरुख खान को 6.83 लाख डाली कस्टम ड्यूटी : महंगी घड़ियों के साथ कस्टम विभाग ने रोका,

मुंबई। शुक्रवार देर रात शारजाह से लौटे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ने रोक लिया। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी एआईयू के सूत्रों ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!