विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दो… नियम बदलो अमेरिकी रेसलर ने की मांग

by

नई दिल्ली. पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल से ठीक पहले विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने से सारा देश स्तब्ध है. जिस खिलाड़ी ने एक दिन पहले अपने तीनों मैच जीते, उसे दूसरे दिन सिर्फ इसलिए मुकाबले मे नहीं उतरने दिया गया क्योंकि उसका वजन 100 ग्राम बढ़ गया था. भारत ही नहीं, अमेरिका में भी इस नियम के खिलाफ आवाज उठ रही है. लंदन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले रेसलर जॉर्डन बरोज ने बरोज ना सिर्फ विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल देने की मांग की है, बल्कि कम से कम 5 नियम बदलने की अपील की है. जॉर्डन छह बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं.

भारत की बात करें तो सिर्फ खेलप्रेमियों से लेकर सरकार तक विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई से निराश है. खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में कहा कि विनेश के लिए हर जरूरी कार्रवाई की गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विनेश को चैंपियन बताया.
अमेरिका के रेसलर जॉर्डन बरोज ने अंतराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ (UWW) से नियम बदलने की मांग की है. जॉर्डन ने इसके लिए 5 बदलाव सुझाए. उन्होंने कहा कि रेसलर को एक दिन बाद एक किलो वजन की छूट देनी चाहिए. वजन करने का समय सुबह 8.30 से बढ़ाकर 10.30 कर देना चाहिए. जॉर्डन ने जो 5 बदलाव की मांग की है, उनमें से एक यह है कि विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल देना चाहिए.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तहसीलदार जोगिंदर नगर की अध्यक्षता में पटवारी-कानूनगो की बैठक आयोजित – राजस्व संबंधी सभी कार्यों का करें समयबद्ध निपटारा : डॉ. मुकुल शर्मा

एएम नाथ।  जोगिंदर नगर, 10 सितंबर: तहसीलदार जोगिंदर नगर डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) तथा कानूनगो सभी राजस्व संबंधी कार्यों का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

भारतीय सेना द्वारा नन्हे योद्धा को सशक्त बनाने की पहल : मास्टर सवर्ण सिंह

जालंधर/दलजीत अजनोहा समर्थन और सशक्तिकरण के एक सौहार्द कदम का परिचय देते हुए, भारतीय सेना के गोल्डन एरो डिवीजन ने नन्हे योद्धा सवर्ण सिंह के भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसके असाधारण साहस और दृढ़ता को देखते हुए, भारतीय सेना ने मास्टर सवर्ण की शिक्षा को पूरी तरह से प्रायोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वित्तीय बाधाएँ उसके विकास और आकांक्षाओं में बाधा न बनें। फिरोजपुर छावनी में एक विशेष समारोह के दौरान, पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने मास्टर सवर्ण को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया,और पंजाब के लोगों के साथ भारतीय सेना के अटूट संबंध और अगली पीढ़ी के प्रति अपनी गहरी जिम्मेदारी की भावना को दर्शाया। यह पहल न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करने, बल्कि उसके भविष्य को संवारने की सेना की वचनबद्धता का प्रमाण है। सवर्ण की कहानी देश भर के उन वीरों की याद दिलाती है जो सम्मान और समर्थन के हकदार हैं। इस पहल के तहत, सवर्ण को व्यापक शैक्षिक सहायता सुनिश्चित की जाएगी। भारतीय सेना का गोल्डन एरो डिवीजन, सवर्ण की स्कूली शिक्षा के सभी पहलुओं को, प्रवेश से लेकर शैक्षणिक आवश्यकताओं तक, कवर करेगा। इसका उद्देश्य सवर्ण को उसकी शैक्षिक यात्रा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक अवसर और संसाधन प्रदान करना है। लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने इस बात पर ज़ोर दिया कि हमारी सेना मास्टर सवर्ण की भविष्य की यात्रा में हर कदम पर उसके साथ खड़ी है, और उन्होंने इस नन्हें योद्धा के उज्जवल भविष्य के निर्माण में इस साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया। यह पहल न केवल भारतीय सेना की अपने नागरिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि करुणा और समर्थन का एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। Share     
article-image
पंजाब

वैसाखी के पर्व को समर्पित वार्षिक भंडारा 11 से 14 अप्रैल तक जोअड्डा टूटोमाजारा में निरंतर वितरण किया जाएगा : बाबा मक्खन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर जिले के गांव टूटोमजारा के निर्मल कुटिया जन्म स्थान ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह महाराज के मुख्य सेवादार संत बाबा मक्खन सिंह और संत बाबा बलवीर सिंह शास्त्री जी की...
article-image
पंजाब

सरकार ने राजनैतिक दुर्भावना से बंद किया था जन मंच, लाखों शिकायतों को किया अनसुना : जयराम ठाकुर

नाम बदलना था तो पहले बदलते प्रदेश के लाखों लोगों का भला होता कांग्रेसी नेताओं ने जनमंच के ऐसे-ऐसे नाम रखें जिए सभ्य समाज में बोला नहीं जा सकता है एएम नाथ। शिमला :...
Translate »
error: Content is protected !!