विभिन्न संगठनों ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को किया याद

by
गढ़शंकर, 4 जनवरी : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब की इकाई गढ़शंकर की देखरेख में मिड-डे मील वर्कर्स, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स ने संयुक्त रूप से भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले तथा उनकी सहयोगी अध्यापिका बीबी फातिमा शेख का संयुक्त रूप से जन्मदिन मनाया। इस विचार गोष्ठी का नेतृत्व डेमोक्रेटिक मिड डे मील वर्कर युनियन की नेत्री  बलविंदर कौर,  कमला देवी और आशा वर्कर्स यूनियन की नेता महिंदर कौर चक सिंघा ने संयुक्त रूप से किया।
   इस समय विभिन्न वक्ताओं में  डीटीएफ नेता सुखदेव डानसीवाल, भूपिंदर सिंह सरोआ, प्रख्यात लेखक अजमेर सिद्धु, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह, प्रिंसिपल जगदीश राय, बलविंदर सिंह खानपुर, करनैल सिंह माहलपुर ने संबोधित करते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले अपने पति जोतिबा फुले के लिए दूरदर्शी सोच और अपने दोस्तों उस्मान शेख और फातिमा शेख के सहयोग से लड़कियों की शिक्षा में उन्होंने जो काम किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जब जोतिबा फुले ने सावित्री बाई को शिक्षित करने का प्रयास किया तो घर से ही उनका विरोध शुरू हो गया और बहन फातिमा शेख ने दंपत्ति को अपने घर में आश्रय दिया और लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला। उस्मान शेख के घर में जाकर हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया जो रुढ़िवादी लोगों को पसंद नहीं आया। इस मौके पर डीटीएफ नेता मुकेश कुमार ने कहा कि शिक्षा के निजीकरण व बाजारीकरण के कारण आम लोगों खासकर लड़कियों से शिक्षा छीन गयी है। इस मौके कमलजीत कौर बसियाला, पिंकी रसूलपुर, राज रानी, सवित्री देवी, लखवीर कौर,  इंदरजीत कौर, राज रानी धमाई,  बलजीत कौर,  मनजीत कौर, चरनजीत कौर गढ़शंकर, सुखविंदर कौर, परमजीत कौर, गुरप्रीत कौर, नविता, रणजीत कौर, मैडम सुनीता सारा सिद्धू, सीएचटी राम सरूप सिंह, नरिंदर सिंह, दविंदर सिंह, संदीप सिंह डांसीवाल, गुरमेल सिंह, हरदेव राय मुख्य प्रबंधक, प्रिंसिपल दलवारा सिंह, मनजीत सिंह बोड़ा, दलविंदर सिंह, जोधा मल होशियारपुर, अमरजीत सिंह बंगड़, परमजीत चौहड़ा, रमेश मल्कोवाल, संजीव कुमार पीटीआई एवं नरंजन चांदपुर रूड़की आदि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा द्वारा बस अड्डे से महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा चौक तक सडक़ की रीकारपेटिंग के काम की शुरूआत

करीब 50 लाख रुपए की लागत से 4-5 दिनों में काम होगा मुकम्मल आने वाले समय में शहर में बड़े स्तर पर होंगे विकास कार्य होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा...
article-image
पंजाब

विभिन्न  संगठनों द्वारा टर्मिनेशन संबंधी शो-कॉज नोटिसों के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री को डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के माध्यम से भेजा गया मांग पत्र

मामला 4161 मास्टर कैडर अध्यापकों में से 253 अध्यापकों को शिक्षा विभाग से बाहर करने का गढ़शंकर, 22 मई  :  विभागीय शर्तें पूरी करके शिक्षा विभाग में पिछले तीन वर्षों से नियमित सेवाएं निभा...
article-image
पंजाब

तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त करवाई जाए : गुरनेक सिंह भज्जल

तहसील कार्यालय में हड़ताल के चलते लोगों के कामकाज प्रभावित हुए गढ़शंकर ,: सीपीआईएम जिला होशियारपुर के सचिव तथा सूबा कमेटी मैंबर गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि सारे पंजाब में लगभग दो महीने...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में साहिबजादों की शहादत पर वीर बाल दिवस मनाया

गढ़शंकर, 26 दिसम्बर:  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में श्री दिलदार सिंह मुख्याध्यापक और श्रीमती परविंदर कौर के नेतृत्व में छोटे साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए “वीर बाल दिवस” ​​मनाया गया। इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!