विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 267 करोड़ रुपये स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह

by
जलोड़ी-जोत टनल का एलाइनमेंट कार्य पूरा, 4.156 किलोमीटर होगी लम्बाई
एएम नाथ। शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के राष्ट्रीय मार्गों सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए 267 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंूजी परिव्यय के तहत केंद्र सरकार से विभिन्न परियोजनाओं के लिए 1400 करोड़ रुपये की मांग रखी गई थी, जिसमें से प्रथम चरण में भारत सरकार द्वारा 267 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं कई बार परियोजनाओं को स्वीकृत करने में तेजी लाने और धनराशि स्वीकृत करने से सम्बंधित मुद्दों को केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठा चुके हैं। प्रथम चरण में 267 करोड़ रुपये जारी करने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि स्वीकृत सड़क परियोजनाओं में जिला चम्बा व ऊना में तीन-तीन पुलों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा 54.37 करोड़ रुपये निगूलसरी-नाथपा सड़क पर लैंडस्लाईड मिटीगेशन के लिए और 40.85 करोड़ रुपये कटोरी बांगड़ा-बनीखेत-चम्बा-भरमौर सड़क के केरू पुल के समीप लैंडस्लाईड मिटीगेशन के लिए स्वीकृत किए गए हैं। कटोरी बांगड़ा-बनीखेत-चम्बा-भरमौर भट्टी नाला पुल के समीप सड़क को टू-लेन बनाने सहित भूमि अधिग्रहण के लिए 48 करोड़ रुपये, जिला ऊना में बरना और बोरे वाली खड्ड पर 2 पुलों के निर्माण सहित अन्य कार्यों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए 24.27 करोड़ रुपये और स्वां नदी पर पुल निर्माण के लिए 36.93 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, ठियोग बाईपास से होकर गुजरने वाली कालका-शिमला-वांगतू सड़क के रखरखाव, सैंज-लूहरी-औट सड़क सहित संवेदनशील स्थानों पर मरम्मत कार्यों, ढली-ठियोग-नारकंडा-रामपुर सड़क के सुदृढ़ीकरण, विभिन्न सड़कों की मैटलिंग एवं टारिंग और कलवर्ट बनाने आदि कार्यों के लिए भी केंद्र द्वारा यह धनराशि स्वीकृत की गई है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जलोड़ी-जोत टनल का एलाइनमेंट कार्य पूरा किया जा चुका है और अब इसकी 1452 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जा रही है। यह टनल 4.156 किलोमीटर लम्बी होगी और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को इस वित्तीय वर्ष में पूरा कर दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कानून सभी के लिए समान है किसी को भी कानून की अवहेलना नहीं करने दी जाएगी : एएसआई गुरनेक सिंह

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा :  कानून सभी के लिए समान है किसी को भी कानून की अवहेलना नहीं करने दी जाएगी पुलिस अधिकारियों के इन दिशा निर्देशों को आज पूरी तरह से लागू किया पुलिस थाना...
article-image
पंजाब

महंत उदय गिरि जी महाराज को संस्था सेवा ने जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए दी शिक्षण सामग्री 

 चेयरमैन अविनाश राय खन्ना व अध्यक्ष दविंदर चड्ढा ने संस्था की तरफ से सौंपी 10 हजार की कापियां होशियारपुर 1 :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि संस्था सेवा के...
article-image
पंजाब

टारगेट किलिंग को अंजाम देने वाला गिरोह ध्वस्त : तीन प्रमुख गुर्गों को 30 बोर चीन निर्मित बंदूक और 15 कारतूस सहित किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेटिंग सेल (एसएसओसी) मोहाली ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए यूएसए स्थित पवित्तर चौरा और चौरा माधरे गैंग के हुसनदीप सिंह द्वारा चलाए जा रहे आपराधिक नेटवर्क...
article-image
पंजाब

मुहम्मद रफ़ी कल्चरल एंड चैरिटेबल सोसाइटी ने महान कलाकार की 99वीं जयंती मनाई : संगीत प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने मोहम्मद रफी को किया याद 

होशियारपुर, 27 दिसंबर:   मोहम्मद रफी कल्चरल एंड चैरिटेबल सोसायटी होशियारपुर ने सरकारी कॉलेज के संगीत विभाग के सहयोग से महान कलाकार मोहम्मद रफी का 99वां जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर संगीत प्रेमियों एवं...
Translate »
error: Content is protected !!