विभोर साहिब बलजीत की कनाडा में मौत : 15 दिन बाद रविवार देर रात शव गांव पहुंचा था, आज अंतिम संस्कार

by

नंगल। नंगल के गांव विभोर साहिब बलजीत की कनाडा में मौत हो गई थी। 15 दिन बाद रविवार देर रात शव गांव पहुंचा था तो पूरे गांव में मातम का माहौल पैदा हो गया। चारों ओर चीख पुकार का आलम बना हुआ था। पंजाब के शिक्षा मंत्री व विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस भी दुख की इस घड़ी को सांझा करने के लिए पहुंचे और परिवार को ढ़ांढस बंधाते हुए सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद कर आश्वासन दिलाया। आज बलजीत अंतिम संस्कार दिया गया।
मृतक के चाचा राम कुमार सहोड़ से मिली जानकारी के अनुसार 10 माह पहले ही बलजीत अपने परिवार सहित कनाडा गया था कि 14 जून को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उस समय बलजीत की पत्नी डयूटी पर गई हुई थी और घर में उस समय छोटे-छोटे बच्चे ही थे, इस कारण उसकी देखभाल नही हो पाई और जब बलजीत की पत्नी ने घर आकर देखा तो तुरंत बलजीत को अस्पताल ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कालेजीएट स्कूल गढ़शंकर में गुरमति क्विज मुकाबले आयोजित 

गढ़शंकर, 25 दिसंबर : डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे, माता गुजर कौर तथा अन्य शहीदों को समर्पित गुरमति क्विज मुकाबला करवाया गया। भाई सतनाम...
article-image
पंजाब

पंजाब में जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी पदों के लिए आवेदन शुरू

चंडीगढ़ ; पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी (ग्रुप-ए) के पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 3 नवंबर 2025 तक ppsc.gov.in पर आवेदन कर...
article-image
पंजाब

गांव जलभे में गरीब बच्चों को एनजीओ द्वारा स्टेशनरी वितरित की गई/सुखजीत सिंह डरोली : सरपंच सुखी दाउदपुरिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मौजूदा पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों और प्रिंसिपल मैडम विजय लक्ष्मी और समूह स्कूल स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों, नगर पंचायत और विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!