विमुक्त घुमंतू परिवारों के शिष्ट मंडल ने अपनी समस्याओं सम्बन्धी खन्ना को सौंपा ज्ञापन : नट–मदारी परिवारों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु विशेष शिविर लगाने की मांग

by

होशियारपुर 4 जुलाई :  प्रमुख जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट, पालनपुर जिला बनासकांठा, गुजरात ने पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से भेंट कर गढ़शंकर तहसील के ग्राम चकरोहता में पिछले लगभग 30–35 वर्षों से निवास कर रहे नट–मदारी समुदाय के परिवारों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाने की मांग उठाई है।

उन्होंने खन्ना को बताया कि नट–मदारी समुदाय विमुक्त एवं घुमंतू जनजातियों (एन.टी-डी.एन.टी) से संबंधित है, जिसके सदस्य देश के विभिन्न राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा मध्य प्रदेश में निवास करते हैं। यह समुदाय परंपरागत रूप से जड़ी-बूटियों, देशी औषधियों तथा पूर्वजों से प्राप्त पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान के माध्यम से आजीविका अर्जित करते हैं।

समुदाय के अनेक परिवार वर्षों से पंजाब में निवास कर रहे हैं, किंतु जाति प्रमाण पत्र के अभाव में वे अपनी सामाजिक पहचान स्थापित करने तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित हैं। ऐसे में इन परिवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाना अत्यंत आवश्यक है। प्रमुख जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट ने खन्ना को मांगपत्र सौंपते हुए आग्रह किया है कि सम्बंधित सरकारों से तालमेल बिठाकर विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि नट–मदारी समुदाय के पात्र परिवारों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में दिन और रात के तापमान में आएगी गिरावट : कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश

चंडीगढ़ : पंजाब में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम के मिजाज फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से तीन दिनों के लिए पंजाब में कुछ जगहों...
article-image
पंजाब

सुखबीर बादल को सम्मन नहीं, बल्कि सीधा गिरफ्तार ही किया जाना चाहिए था : कुंवर विजय प्रताप

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने बादल परिवार तथा अपनी पार्टी पर सीधा हमला किया है। उन्होंने सुखबीर बादल को सम्मन भेजे जाने पर कहा कि...
article-image
पंजाब

पंजाब में छह किलो हेरोइन जब्त, दो काबू

चंडीगढ़, 8 अगस्त (: पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर जिले में महिला समेत दो लोगों के कब्जे से छह किलोग्राम से अधिक हेरोइन कथित तौर पर बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस...
article-image
पंजाब

आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के 3000 नये पद भरने की घोषणा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राखी के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा

बरनाला। पंजाब की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए राखी के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 3000 नए पद भरने और महिलाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!