विवाहिता ने घर में ही फंदा लगा कर जान दी : मोबाइल पर गाने लगाकर बच्चे को करवाया था चुप

by

लुधियाना : जगरांव के करनैल गेट में रह रही एक विवाहिता ने गुरुवार देर शाम घर में ही फंदा लगा कर जान दे दी । महिला ने तीन वर्ष पहले गांव के ही नौजवान के साथ प्रेम विवाह किया था। जब महिला खुद को फांसी लगा रही थी तो उसका डेढ़ वर्षीय बेटा ऊंची आवाज में रोने लगा। इस पर उसने अपने मोबाइल पर गाने लगाकर बच्चे को चुप करवाया और इसके बाद चुन्नी के सहारे कमरे में लगे पंखे से झूल गई।

मृतका की पहचान जशनप्रीत कौर (23) पत्नी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी के तौर पर हुई है। पंखे से झूल रहे शव को पड़ोसियों ने देखकर उसके पति को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविन्द्र सिंह ने शव को पंखे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। देर शाम मृतका जशनप्रीत कौर के परिजन बस स्टैंड चौकी में अपने बयान दर्ज कराए।
परिजनों ने विवाहिता की मौत का कारण आर्थिक तंगी बताया है। मृतका का पति लवप्रीत सिंह कच्चा मलक रोड पर स्थित बने एक नामी ग्रोसरी स्टोर पर काम करता था। इससे घर का गुजारा चलाना काफी मुश्किल हो रहा था, जिसके चलते अक्सर ही पति पत्नी में घरेलू कलह होता था। विवाहिता के परिजन आकाशदीप सिंह के मुताबिक जशनप्रीत कौर गुरुवार दोपहर को अपने पति लवप्रीत सिंह की बहन के पास जीरा से वापस लौटी और घर में आते ही देर शाम उसने फंदा लगा लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

T-road can put you in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 03 : The Panch Mahabhutas have been used correctly in the internal structure of our building, all the units of the building have also been built as per Vastu and the external...
article-image
पंजाब

लोगों की जान-माल की रक्षा करना सरकार का पहला कर्तव्य:- चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी

गढ़शंकर/19 नवंबर : पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह शब्द गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों को दी गई छूट रद्द : बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को सजा में छूट देने वाले गुजरात सरकार का सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया रद्द

नई दिल्ली  : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिए अपने एक बड़े फैसले में गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो को बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को...
Translate »
error: Content is protected !!