विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत बधाह प्रजाति की कलमें रोपित : रजनीश महाजन

by

वन अग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में बधाह की 2500 कलमें रोपित
वन मंडल डलहौजी की पर्यावरण संरक्षण को लेकर सार्थक पहल

चंबा, 6 दिसंबर : वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में क्रियान्वित किया जा रहे हैं विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत आज तीसरे दिन बधाह प्रजाति की 2500 से अधिक कलमें रोपित की गई हैं।
वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी शीत ऋतु के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से क्रियान्वित किए जा रहे विशेष बीज बुआई सप्ताह के अंतर्गत आज तीसरे दिन डलहौजी वन मंडल के वन परिक्षेत्रों डलहौजी, बकलोह चुवाड़ी और भटियात के अंतर्गत बधाह प्रजाति की 2500 से अधिक कलमें रोपित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि आज इस विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, स्थानीय ग्रामवासियों और ग्राम वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने श्रमदान कर इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया है।
उन्होंने आगे बताया कि वन मंडल डलहौजी के तहत वन अग्नि से प्रभावित क्षेत्रों तथा नमी वाले वन इलाकों में बधाह प्रजाति की 2500 से अधिक कलमें रोपित की गई ।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि बधाह की कलमें नमी वाले स्थानों पर अधिक प्रभावी पाई जाती हैं तथा बधाह के पेड़ भूमिकटान को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।
उन्होंने विशेष कर युवा वर्ग का आहवान करते हुए कहा है कि वे विभाग की इस पहल पर आधारित विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग का सहयोग अवश्य
करें ।
इस दौरान एसीएफ रवि गुलरिया,
आरओ संजीव कुमार, राहुल ठाकुर, रवि कुमार, स्वर्ण पठानिया इत्यादि ने अपना सहयोग दिया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विपक्षी दल भाजपा ने किया सदन से वाॅकआउट – सीएम सुक्खू बोले- निष्पक्ष जांच होगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर काॅरपोरेशन के महाप्रबंधक व चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में गुरुवार को प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। विपक्षी दल भाजपा ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1.52 लाख की छात्रवृत्तियां अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी विद्यार्थियों को दी गई : डीसी

ऊना: 29 सितंबर – अल्पसंख्यक विशेष वर्ग के उत्थान के लिए चलाई जा रही 15 सूत्रीय कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार आलू का समर्थन मूल्य घोषित करेगी- ऊना ज़िला में 20 करोड़ रुपये की लागत आलू प्रसंस्करण संयत्र किया जाएगा स्थापित : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऊना ज़िला में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना-जैजों से कुठार बीत लिंक रोड : 17 दिनों 4 से (20 दिसम्बर) तक बंद रहेगा

ऊना, 5 दिसम्बर – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ऊना-जैजों से कुठार बीत सड़क के बीच यातायात बंद करने के आदेश जारी...
Translate »
error: Content is protected !!