विश्व ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान प्रिंसिपल के.के शर्मा को किया सम्मानित

by

न्यू दिल्ली : विश्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन और सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की शुरुआत संघ के चेयरमैन पंडित मांगेराम शर्मा ने कविता पाठ के पश्चात की। जिसमें 17 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों और महासचिवों के अलावा 400 के करीब पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पंडित मांगेराम शर्मा ने कहा कि दुनिया को सही राह दिखाने वाला समाज ब्राह्मण समाज ही है। उन्होंने कहा कि आज हम ब्राह्मण समाज की समस्याओं पर विचार के लिए जुटे हैं और भविष्य में ब्राह्मण समाज के लिए किए जाने वाले समाज भलाई के कार्य के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर विश्व ब्राहमण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित के.सी पांडे ने कहा कि विश्व ब्राह्मण संघ मूलत: चार विजन पर कार्य कर रहा है। जिसमें ब्राह्मण गौरव, राजनीतिक सोच, आर्थिक सोच व शैक्षिक सोच पर संघ द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण फेडरेशन के पंजाब अध्यक्ष प्रिंसिपल केके शर्मा द्वारा अपनी टीम के सहित विशेष तौर पर पहुंचकर अपने विचार पेश किए। इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन पंडित मांगेराम शर्मा
और राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित के.सी पांडे द्वारा प्रिंसिपल के.के शर्मा का विशेष तौर पर सम्मान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जगह जगह शिविर लगाकर आटा दाल के फार्म भरवा कर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी ने किया सिर्फ ड्रामा..निमिषा मेहता।

गढ़शंकर । आम आदमी पार्टी सरकार व हल्का विधायक डिप्टी स्पीकर द्वारा हल्का गढ़शंकर में बीते दिनों आटा दाल के राशन कार्ड बनाने के लिए जगह जगह शिविर लगाकर फार्म भरवा कर गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 गुटों में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, 1 युवक की मौत : 1 युवक डीएमसी रेफर , उसकी हालत बेहद नाजुक

होशियारपुर : होशियारपुर-जालंधर मार्ग स्थित पिपलांवाला के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 1 युवक की मौत हो गयी जबकि 1 युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा उपलब्ध होगी : ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

धर्मशाला, 22 दिसंबर : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में शिक्षा मेले आयोजित 

गढ़शंकर, 11 दिसंबर: शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशानुसार सरकारी हाई स्कूल डघाम में दो दिवसीय शिक्षा मेले आयोजित किए गए। स्कूल इंचार्ज मास्टर हरदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित इन शिक्षा मेलों में 10...
Translate »
error: Content is protected !!