विश्व मजदूर दिवस पर लगे कैंप में मजदूरों ने किया खूनदान

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : बीडीसी बल्ड सैंटर की तरफ से मजदूर दिवस पर इंडियन सोसायटी आफ ब्लड ट्रंसफ्यूज़न एडं इम्युनोहेम्याटोलाजी पंजाब चैप्टर(आईएसबीटीआई) के सहयोग से खूनदान कैंप लगाया गया। जिसमें 22 व्यक्तियों ने स्वैच्छिक खूनदान किया। कैंप का उद्घाटन दिव्यांग सोशल एसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान संदीप कुमार ने खुद खूनदान करके किया। इस मौके पर प्रधान संदीप ने कहा कि खूनदान करने का मौका मिलना गर्व वाली बात है। क्योंकि, अगर सेहतमंद व्यक्ति की उम्र 18 साल से 65 साल तक हो व शारीर का वजन करीब 45 किलोग्राम हो तथा खून की मात्रा 12.5 ग्राम हो तो व्यक्ति हर तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है। संदीप ने कहा कि रक्तदान ऐसा दान है जो धर्म एवं जाति और अमीरी-गरीबी से ऊपर उठकर किया जाता है तथा जो जरुरतमंद मरीज इसे प्राप्त करता है उसके द्वारा दी जाने वाली आसीस साक्षात भगवान का आशीर्वाद होता है। इस मौके पर जेएस गिद्दा, प्रवेश कुमार और डा. अजय बग्गा ने कहा कि दुनिया के हर निर्माण में मजदूरों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। प्रवीण कुमार ने मजदूरों को अपील की कि मजदूर अपने आप को सेहतमंद रखें और नशों से दूर रहे। इस मौके पर मजदूर सरबजीत सिंह, रमन कुमार, ईश्वर, सौदागर, विजय कुमार, सुंदर लाल, नरिंदर कुमार गिल आदि उपस्थित रहे। बीडीसी की तरफ से जेएस गिद्दा, प्रवेश कुमार, डा. अजय बग्गा, मलकीयत सिंह सड़ोया, राजीव भारद्वाज, मुकेश काहमा, नेहा कौशल, सुमीत गिल, बीना कुमारी और प्रो. ओंकार सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर 7 शूटर्स को पंजाब सहित कई राज्यों में रेड कर किया गिरफ्तार

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : दिल्ली की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के तहत स्पेशल सेल ने पंजाब समेत कई...
article-image
पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी हुई तो कर देंगे सड़के जाम : निमिषा मेहता

गढ़शंकर।  गढ़शंकर क्षेत्र के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा की गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिशा मेहता ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।...
article-image
पंजाब

Former MP Avinash Rai Khanna

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 30 : Former Member of Parliament and long‑time member of the Hoshiarpur Bar Association, Mr. Avinash Rai Khanna, visited the hunger strike being staged today against the Legal Aid Defence Council...
article-image
पंजाब

एसएसपी-11 ने डीसी-11 को हरा कर और सोनालीका-11 ने कारपोरेशन-11 को हराकर जीता अपना अपना पहला मैच

जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह यादगारी प्रीमियम क्रिकेट लीग शुरु होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  :  जिला क्रिकेट एसोसिएशन होशियारपुर तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली के सहयोग से करवाई जा रही जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!