डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन : एन.सी.सी. का उद्देश्य युवाओं को एकता और अनुशासन सिखाना – डॉ. शांडिल

by
एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एन.सी.सी. (नेशनल कैडेट कोर) का उद्देश्य युवाओं को एकता और अनुशासन सिखाना है। डॉ. शांडिल गत सायं डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना आवश्यक है। एन.सी.सी. से जहां युवाओं में चरित्र, अनुशासन, भाईचारा बढ़़ेगा वहीं निस्वार्थ सेवाओं के आदर्श तथा साहसिक भावना विकसित होगी।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि एन.सी.सी. का विषय सभी संस्थानों में अनिवार्य विषय के रूप में होना चाहिए। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. के कैडेट्स आपदा से निपटने के लिए अहम भूमिका निभाते हैं और कैडेट को अन्य प्रकार की आपदाओं से निपटने के गुर सिखाए जाते हैं ताकि समय पर लोगों तक सहायता पहुंच सके।
उन्होंने प्रथम हिमाचल प्रदेश गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. सोलन द्वारा आयोजित शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 75 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर 10 दिवसीय एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के आठ जिलों की 685 गर्ल्स कैडेट्स ने भाग लिया। एनसीसी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर, संधीरा दुल्टा, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, उपमण्डलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बसंल, डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल, कमांडिंग ऑफिसर प्रथम हिमाचल प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी सोलन कर्नल संजय शांडिल सहित विभिन्न स्कूलों व महाविद्यालयों के अध्यापकगण, छात्राएं तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित इस अवसर पर थे। .0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल -सुमित खिमटासिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल -DC सुमित खिमटा

नाहन 14 जून। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि आज शुक्रवार को 8वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला के 5 उप मंडलों में चिन्हित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी मनेश कुमार को अमृत कलश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा के प्रधानाचार्य ने सौंपा

हमीरपुर 15 अक्तूबर। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा के विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने घर से लाई गई मिट्टी से भरा अमृत कलश विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज सिंह ने...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप राष्ट्रपति उम्मीदवार : जगदीप धनखड़ को घोषित किया एनडीए ने

दिल्ली- एनडीए ने जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा की संसदीय बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के गवर्नर हैं। Share     
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 साल के जश्न के दौरान मंच से बोले बड़बोले नेताओं के दावे का क्या हुआ :सरकार के बड़े- बड़े चैलेंज और दावे फिर हवा-हवाई साबित हुए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से की भेंट एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!