विस की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला प्रवास 23 नवंबर को: डीसी डा निपुण जिंदल

by

धर्मशाला, 14 नवंबर। हिमाचल विधानसभा की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला में 23 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास निर्धारित किया गया। सामान्य विकास समिति में सभापति संजय रत्न सहित सदस्य विधायक अनिल शर्म, सदस्य विधायक रणधीर शर्मा, सदस्य विधायक जीत राम कटवाल, सदस्य विधायक दलीप ठाकुर, सदस्य विधायक आशीष शर्मा, सदस्य विधायक सुदर्शन बबलू, सदस्य विधायक चैतन्य शर्मा, सदस्य विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो शामिल हैं।
यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि सामान्य विकास समिति 22 नवंबर शाम को धर्मशाला में पहुंचेगी तथा 23 नवंबर को मीटिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों की समस्त विकासात्मक गतिविधियों और गत तीन वर्षों के आय-व्यय अनुमानों के बारे में विभागीय अधिकारियों से ब्योरा मांगा जाएगा इसके साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सभी विभागीय अधिकारियों को विस्तृत जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुचाने के लिए प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें- राजेश धर्माणी

बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला विकास एवं 20-सुत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनीमिया की रोकथाम के लिए करें हरे पत्तेदार सब्जियों व मौसमी फलों का सेवन : वीना देवी

तीसा में जागरूकता शिविर के साथ हुआ पोषण माह का समापन जागरूकता शिविर में किया गया स्थानीय संतुलित आहार की प्रदर्शनी का आयोजन एएम नाथ। चम्बा (तीसा) : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री के घर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : प्रोफ़ेसर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर जताया शोक

एएम नाथ। ऊना :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार शाम को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास स्थान गोंदपुर जयचंदपुर पहुंच कर अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी का 1 किलो गोबर बिका नहीं, मुख्यमंत्री कहते कि गारंटी पूरी हो गई  : जयराम ठाकुर

680 करोड रुपए का स्टार्टअप फंड किसे मिला, जिसे देने का मुख्यमंत्री कर रहे हैं दावा, संविधान में हर भारतीय को दिए हक के सबसे बड़े संरक्षक हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एएम नाथ। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!