विस चुनाव में प्रत्याशी के लिए चुनावी व्यय की सीमा 40 लाख रुपएः डीसी

by

जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यय निगरानी प्रशिक्षण कार्यशाला में की शिरक्त
ऊना : 1 अक्तूबर: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत आज लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकला में व्यय निगरानी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी टीम प्रमुखों को चुनाव के दौरान अपनी-अपनी जिम्मेदारियां नियमों के मुताबिक निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के खर्च की निगरानी आयोग भी शैडो रजिस्टर के माध्यम से करता है, जिसके लिए विभिन्न टीमें तैनात की जाती हैं। राघव शर्मा ने बताया कि प्रत्येक अभ्यार्थी के लिए उसके नामांकन की तारीख से निर्वाचन के परिणाम की घोषणा की तारीख के मध्य उसके द्वारा या उसके निर्वाचन एजेंट द्वारा किए गए सभी व्ययों का सही लेखा-जोखा रखना अनिवार्य है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक अभ्यार्थी को छाया प्रेक्षण रजिस्टर और साक्ष्य फोल्डर के रख रखाव में लेखा टीमों सहायक व्यय प्रेक्षक के मार्ग दर्शन में कार्य करना होगा। राघव शर्मा ने बताया चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी 40 लाख रूपये तक खर्च कर सकता है। चुनाव के दौरान प्रत्याशी द्वारा व्यय की जाने वाली राशि के ब्यौरे हेतू रजिस्टर बनाएगा और इस रजिस्टर का निरीक्षण समय-समय पर सहायक व्यय पर्यवेक्षक द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्याशी द्वारा प्रिंट, सोशल व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पेड न्यूज़ व विज्ञापन लगवाने संबंधी विज्ञापनों पर मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी निगरानी रखेंगी। यदि ऐसा पाया जाता है तो उसका खर्च प्रत्याशी के खाते में डाला जाएगा।
कार्यशाला में स्टार नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर मुनशी राम शर्मा ने अधिकारियों को व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, अवलोकन टीम, लेखाकरण टीम, कॉल सेंटर, मीडिया प्रमाणन, अनुवीक्षण समिति, उड़न दस्ते व नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में सभी टीम प्रमुखों को उनके दायित्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम विकास शर्मा, योगराज धीमान, डॉ निधि पटेल, डॉ मदन कुमार, सोमिल गौतम सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेईई और नीट की क्लास में पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा : सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चों के लिए आरंभ करवाई हैं निशुल्क कक्षाएं

हमीरपुर 22 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा की विशेष पहल पर जिला के सरकारी स्कूलों के चयनित मेधावी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही जेईई और नीट परीक्षा की निशुल्क कोचिंग क्लासेज में विद्यार्थियों से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भरमाड़ क्षेत्र में 14 करोड़ से सुदृढ़ होगी पेयजल तथा सिंचाई व्यवस्था, लगेंगे 15 ट्यूबवेल: चन्द्र कुमार

*कृषि मंत्री ने भरमाड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित* एएम नाथ। ज्वाली,29 नवंबर :  कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज शुक्रवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चंबा में मैराथन का आयोजन : पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को मिलेंगे 15 हजार रूपये : एडीएम 

एएम नाथ। चम्बा : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर को जिला मुख्यालय चंबा में लड़कियों के लिए एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एडीएम अमित मेहरा ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 से 10 नवम्बर होगा धर्मशाला फिल्म फेस्टिवल, पर्यटन को मिलेगा बल: एडीसी

एएम नाथ। धर्मशाला, 26 अक्तूबर। जिला मुख्यालय धर्मशाला पिछले कुछ वर्षों से एक प्रमुख आयोजन स्थल के रूप में अपना स्थान न केवल देश बल्कि विश्व पटल में बना रहा है। पूर्व में हुए...
Translate »
error: Content is protected !!