वीर भूमि पालमपुर के मेजर अमन धर को मिला गैलेंट्री अवार्ड

by

आतंकवाद-रोधी अभियान में दिखाई थी अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता

एएम नाथ। पालमपुर : भारतीय सेना की हरी वर्दी के प्रति जज्बा हो या फिर मातृभूमि के लिए खतरों से जूझने का जुनून। वीर भूमि पालमपुर के रणबांकुरों ने कभी पीठ नहीं दिखाई। बात चाहे सीमा की सुरक्षा की हो या आंतरिक खतरों की पालमपुर के वीर जवानों ने ऐसी वीरता की गाथाएं लिखी हैं जो इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गई है। देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा, शहीद मेजर सुधीर वालिया, शहीद कैप्टन सौरभ कालिया, नायक राकेश कुमार, करमचंद कटोच सहित कई अन्य ने अपना सर्वोच्च बलिदान देश के लिए दिया। तो कई अन्य ऐसे रणबांकुरे हैं जिन्होंने सेना में अपनी सेवाएं देते हुए सर्वोच्च वीरता का परिचय दिया है व अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में पालमपुर के समीपवर्ती उस्तेहड़ दयोग्रां के मेजर अमन धर हैं। जम्मू कश्मीर में आतंक विरोधी कार्रवाई में उन्होंने जिस वीरता का परिचय दिया उसके दृष्टिगत उन्हें सेना मेडल से अलंकृत किया गया है।
9 नवम्बर, 2024 को जम्मू-कश्मीर के जिला बारामूला के सोपोर में चल रहे आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान क्विक रिएक्शन टीम का नेतृत्व करते हुए मेजर अमन धर ने असाधारण साहस, सूझबूझ और नेतृत्व का परिचय दिया। आतंकियों की उपस्थिति की विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने लक्ष्य क्षेत्र को घेराबंदी में लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी भारी गोलीबारी करते हुए पास के मकान में घुस गया, जहां निर्दोष नागरिक फंसे हुए थे। अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में मेजर अमन धर ने चार बच्चों सहित सात नागरिकों को मकान की पिछली खिड़की से सुरक्षित बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। इसके पश्चात उन्होंने जेसीबी की सहायता से आतंकी के ठिकाने तक पहुंच बनाते हुए निकट दूरी की भीषण मुठभेड़ में उसे उलझाया। आतंकी द्वारा ग्रेनेड फैंक कर भागने के प्रयास को विफल करते हुए मेजर अमन धर ने अदम्य साहस और निर्णायक कार्रवाई से उसे नजदीकी मुकाबले में मार गिराया। उनकी इस अद्वितीय वीरता के लिए उन्हें सेना मेडल गैलेंट्री से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया तथा उन्हें यह अलंकरण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा प्रदान किया गया।
—————————–

2018 में मिला था कमीशन

मेजर अमन धर को 9 जून, 2018 को कोर ऑफ सिग्नल्स में कमीशन मिला। उन्होंने टैक्निकल एंट्री स्कीम के अंतर्गत कैडेट्स ट्रेनिंग विंग, महू में 4 वर्षों का कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। अमन धर सैंट पॉल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल पालमपुर के पूर्व छात्र हैं। पिता अनिल शर्मा एवं माता मंजू शर्मा के बेटे अमन धर का विवाह शीघ्र ही चम्बा की शिवाली रैना से होने जा रहा है। उनकी एक बहन पूर्णिमा धर हैं, जिनका विवाह लैफ्टिनैंट कमांडर वरुण जोशी से हुआ है। अमन धर के माता-पिता हिमाचल प्रदेश सरकार की सेवा में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में शिशु मृत्यु दर प्रति एक हजार जीवित जन्मे शिशुओं पर 21 रह गई , जो हमारे स्वास्थ्य तंत्र की सफलता को दर्शाता : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश मानव विकास प्रतिवेदन-2025 का किया विमोचन एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ‘हिमाचल प्रदेश मानव विकास प्रतिवेदन-2025’ (हि.प्र. ह्यूमन डेवलेपमेंट रिपोर्ट) का विमोचन करते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा पढ़ने आपने बच्चों को मत भेजो… भारतीय पैरेंट्स को एक्सपर्ट्स ने बताया कनाडा में है कितने बुरे हैं हालात

चंडीगढ़ : कनाडा में पढ़ना बहुत से भारतीयों का सपना है, तभी वे हर साल बड़ी संख्या में यहां एडमिशन लेने पहुंचते हैं। मगर कुछ स्टूडेंट्स के लिए कनाडा में पढ़ने का सपना बुरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार बीबीएमबी से 14 वर्षों से लंबित ऊर्जा बकाया वसूली के लिए प्रयासरत : वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम सर्वोच्च न्यायालय में मजबूती से रखेगी प्रदेश का पक्ष

एएम नाथ। शिमला :  जेएसडब्ल्यू ऊर्जा मामले में सर्वोच्च न्यायालय में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के उपरांत वर्तमान प्रदेश सरकार अब बीबीएमबी परियोजनाओं से 14 वर्षों से लंबित ऊर्जा बकाया की वसूली के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार : दिल्ली से किशोरी को बस में देहरादून लेकर आए बस के चालक, परिचालक

देहरादून की आईएसबीटी में ना​बालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबलिक को बस चालक व परिचालक दिल्ली कश्मीरी गेट स्टेशन से लेकर पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!