वीरेन्द्र कंवर से अपनी समस्याओं को लेकर मिला चताड़ा का प्रतिनिधिमंडल

by

ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर से आज ग्राम पंचायत चताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने थानाकलां में विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुलाकात की। इस पर मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं के निवारण के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण विकास एवंम पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इन सुविधाओं से कोई भी प्रदेशवासी वंचित न रहे, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस अभियान की प्रगति में जिला ऊना अग्रिम पंक्ति में है, जो बड़े गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों को आदर्श पंचायतें बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचवटी योजना के तहत पंचायतों में वाटिकाओं का निर्माण किया जा रहा है। इससे योजना से एक ओर ग्राम पंचायतों के सौंदर्यीकरण का लाभ मिलेगा, तो दूसरी ओर हर वर्ग व उम्र के लोगों को सैर, व्यायाम करने और स्वच्छ व प्राकृतिक वातावारण मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ एक साल पांच काम जैसी अनूठी योजना पर कार्य किया जा रहा है। योजना के कार्यान्वयन से ग्राम पंचायतों के विकास को नए आयाम मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें चताड़ा पंचायत में बिजली की कम वोल्टेज, पेयजल आपूर्ति और प्राकृतिक जल स्रोतों की साफ-सफाई के संबंध में अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया है जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने नए पंचायत भवन के निर्माण बारे भी शीघ्र उचित करवाई करने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में भारतीय छात्र की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार : अंबाला  का रहने वाला था मृतक युवक

कनाडा  में हरियाणा के अंबाला  से संबंध रखने वाले छात्र हर्षदीप सिंह अंटल  की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  एडमोंटन पुलिस सर्विस  ने बताया कि 30 वर्षीय इवान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मिलें बेहतर सुविधाएं : अंजना पंवार

सफाई कर्मचारी तथा उनके आश्रितों के लिए चलाए गए प्रकल्पों की समीक्षा की धर्मशाला, 22 फरवरी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार की अध्यक्षता में वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में सफाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने की जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक : अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना से जोड़ने के लिए डाटाबेस तैयार करने के दिए निर्देश

ऊना, 17 जुलाई – अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने बताया कि फोस्टर केयर योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस घुमारवीं में लोगों की समस्याओं को सुना

घुमारवीं :  कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस घुमारवीं में लोगों से मिले तथा लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने मंत्री बनने पर राजेश धर्मानी को बधाई व शुभकामनाएं दी...
Translate »
error: Content is protected !!