वृंदावन में संत के शिष्य की मौत का मामला…..चौथी मंजिल से गिरने के बाद गई जान

by

25 सितंबर की घटना; पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच, पोस्टमार्टम में सिर और छाती में गंभीर चोटों की पुष्टि

एएम नाथ। वृंदावन। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला चर्चा में बना हुआ है। मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक 25 सितंबर को वृंदावन स्थित एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद अन्य साधक उन्हें हाईवे स्थित सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ICU में चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। पुलिस के अनुसार, गिरने के साथ उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और अत्यधिक रक्तस्राव भी हुआ।

पोस्टमार्टम में गंभीर चोटों की पुष्टि

पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में सामने आया कि ऊंचाई से गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट और हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, दिमाग में भी रक्त का थक्का पाया गया। इसके अलावा बाईं ओर की चार पसलियां टूटने से फेफड़े को भी गंभीर क्षति पहुंची थी।

पुलिस ने मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम के दौरान आवश्यक नमूने भी जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण और घटना की परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तलाक के बाद पत्नी ढोल की थाप पर खूब नाची : जश्न मनाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…माता-पिता का मेजर बेटा डिप्रेशन में

लुधियाना :  पति से तलाक के बाद पत्नी ढोल की थाप पर  डांस करने की वायरल वीडियो ने फौजी परिवार को सुर्खियों में ला दिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ की प्रणिता शर्मा और...
article-image
पंजाब

दोनों तरफ से सफेद झंडा लहराया गया : शंभू-खनौरी बॉर्डर पर अगले दो दिनों तक दिल्ली कूच नही करेंगे , आगे की रणनीति पर होगा फोकस

शंबु बॉर्डर / खनौरी बॉर्डर : एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग पर आंदोलन कर रहे किसानों ने अगले दो दिनों किसानों ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली कूच करने का प्लान 2...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म में शिमला की हितिका का अहम रोल

एएम नाथ। शिमला : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुआं-धुआं’ कर रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। फिल्म की...
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल बद्दी में रोगी कल्याण समिति की बैठक : 64.45 लाख रुपये बजट पारित

पोस्टमार्टम करने के लिए अनुभवी कर्मचारी को आऊट सोर्स पर तैनात करने की प्रस्ताव पारित किया एक कैंटीन व दो मेडिकल शाप बनाने के लिए टैंडर लगाए जाएंगे बद्दी, 20 जून (तारा) :  उपमंडलाधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!