वैक्सीनेशन ना होने के कारण इलाके के लोग हो रहे हैं परेशान: भूलेवाल राठां

by

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भूलेवाल राठां ने आज पार्टी की स्थानीय लीडरशिप के साथ सिविल हस्पताल गढ़शंकर का दौरा कर के पिछले 1 सप्ताह से भी ज्यादा समय से कोरोना वैक्सीन खत्म होने के कारण लोगों को पेश आ रही कठिनाई के बारे में एसएमओ गढ़शंकर डॉ चरणजीत पाल से बातचीत करके इस समस्या को जल्द हल करने के बारे में कहा। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में सुरेंद्र सिंह भूलेवाल राठां ने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना से निपटने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं और कोरोनावायरस से बचने के लिए लोगों को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में पिछले 1 सप्ताह से भी ज्यादा समय से कोरोना वैक्सीन खत्म होने के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना लोग सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं परंतु वैक्सीन खत्म होने के कारण लोग निराश होकर लौट रहे हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक द्वारा अस्पताल में बंद पड़े ब्लड बैंक के बारे में भी डॉक्टर चरणजीत पाल से बातचीत की। उन्होंने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को इस तरफ ध्यान देकर समस्या को जल्द हल करने की मांग की। इस अवसर पर डॉ चरणजीत पाल ने कहा कि पूरी स्थिति के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। डॉक्टर चरणजीत पाल ने जल्द समस्या हल होने की बात की। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल की
स्थानीय लीडरशिप उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चेयरमैन खन्ना के निर्देशों पर बाबा औघड़ गल्र्ज कालेज जेजों में हिंदी दिवस का आयोजन 

होशियारपुर  15 सितंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बाबा औघड़ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैनअविनाश राय खन्ना  के मार्गदर्शन में कालेज हिंदी दिवस मनाया गया जिसमें कालेज की छात्राओं को राष्ट्रीय भाषा...
article-image
पंजाब

1,766 रिटायर्ड पटवारियों को भर्ती करने पर मुहर लगाई भगवंत मान सरकार ने

चंडीगढ़।  चंडीगढ़ के सिविल सेक्रेटेरिएट में हुई मीटिंग में 1,766 रिटायर्ड पटवारियों को भर्ती करने पर मुहर लगाई गई। रेवेन्यू मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने कहा कि 1090 पटवारी भर्ती किए गए लेकिन उनका प्रोबेशन...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाहुबली ट्रक : लंबाई 39 मीटर, 416 टायर लगे, गुजरात से 10 महीने पहले चला था, रोजाना सिर्फ 12 किमी चलता, 25 से 30 लोग चल रहे साथ

सिरसा: एक ट्रक इन दिनों लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तो लोग इसे बाहुबली नाम से बुलाने लगे हैं। इस ट्रक की लंबाई 39 मीटर है और इसमें पूरे 416...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिलाई व भरमौर विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता लिंग अनुपात में उल्लेखनीय वृद्धिः नंदिता गुप्ता

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने जानकारी दी है कि विभाग के विशेष प्रयासों से पिछले 45 दिनों में शिलाई और भरमौर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!