वोट की राजनीति और मुफ़्त योजनाओं ने पंजाब को किया कंगाल : संजीव कुमार

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सीनियर पत्रकार एवं समाजसेवी संजीव कुमार ने पंजाब की बिगड़ती वित्तीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति और बिना सोचे-समझे लागू की गई मुफ़्त योजनाओं ने पंजाब को दिवालियेपन की कगार पर पहुँचा दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ़्त यात्रा योजना ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को गम्भीर नुकसान पहुँचाया है। “अमीर घरों की महिलाएँ भी टैक्सदाताओं के पैसों पर मुफ़्त सफ़र कर रही हैं, जो केवल वोटों की राजनीति है।

संजीव कुमार ने यह भी बताया कि सक्षम परिवारों को दी जा रही मुफ़्त बिजली का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को ऐसी योजनाओं की समीक्षा कर इन्हें सब्सिडी-आधारित बनाना चाहिए, ताकि केवल ज़रूरतमंद लोगों को ही लाभ मिल सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब पंजाब विधानसभा चुनावों में लगभग एक वर्ष शेष है, राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक महिला को ₹1000 प्रतिमाह देने की योजना बनाई जा रही है। यह कदम पंजाब के लिए बेहद विनाशकारी होगा क्योंकि राज्य पहले से ही लगभग 4 लाख करोड़ रुपये के कर्ज़ के बोझ तले दबा हुआ है।

संजीव कुमार ने यह भी कहा कि पंजाब के सरकारी कर्मचारी समय पर महंगाई भत्ते की किस्तें नहीं पा रहे हैं, संशोधित वेतनमान के एरियर बकाया हैं और अगला वेतनमान भी अगले वर्ष देना शेष है, जिससे वित्तीय संकट और गहरा जाएगा।

“यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। पंजाब को फ़्री की राजनीति नहीं, बल्कि मज़बूत आर्थिक सुधारों की आवश्यकता है। जनता को चाहिए कि ऐसी अव्यवहारिक मुफ़्त योजनाओं का समर्थन करने वालों को हतोत्साहित करे,” संजीव कुमार ने अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार हर महीने पेंशन दें– पेंशनर्स ने मीटिंग उठाई

पेंशनर्स की हुई मीटिंग… सरकार से हर म माहिलपुर – पंचायती राज पेंशनर्स यूनियन पंजाब जिला होशियारपुर की मीटिंग माहिलपुर ब्लाक के प्रधान राम आसरा की अगुवाई में रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। इस मीटिंग...
article-image
पंजाब

सैना पर हमे गर्व : ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देने के लिए सेना को वधाई – भारत सरकार के हर कदम के हम साथ – राजिंदर सिंह शुका

गढ़शंकर :  भारतीय सेनाओं ने गत रात्रि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आंतकियों द्वारा पहलगाम में मासूम लोगों को निमर्म हत्या करने की घिनौनी घटना का बदला ले लिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सगी बहनें करती थीं गंदा काम, जीती थी लग्जरी लाइफ, पुलिस ने जाना राज, ‘मजनू का टीला’ से लिया उठा

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में हर कोई लग्जरी लाइफ जीना चाहता है।कोई लग्जरी लाइफ सही धंधा कर जीता है तो कोई लग्जरी लाइफ जीने के लिए गलत धंधा चुन लेता है....
article-image
पंजाब

CIA टीम को मिली बड़ी सफलता : नशे की खेप के साथ 6 नशा तस्कर गिरफ्तार – 2 लाख 56,846 नशीली गोलियां/कैप्सूल, 21,364 नशीले इंजेक्शन और 738 शीशियां बरामद

फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली है। सीआईए सरहिंद टीम ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से संबंधित 06 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर...
Translate »
error: Content is protected !!