वोटर सूचियों संबंधी एतराज, 22 सितंबर तक लिए जाएंगे : माहिलपुर के 13 वार्डों में, होशियारपुर के वार्ड नंबर 6,7 व 27 में, हरियाना के वार्ड नंबर 11वार्डों उड़मुड़ के वार्ड नंबर 8 में उप चुनाव नवंबर माह के पहले पखवाड़े में होंगे

by

6 अक्टूबर तक होगा एतराजों का निपटारा,जिले में नवंबर के पहले पखवाड़े होंगे अलग-अलग चुनाव
होशियारपुर, 15 सितंबर:
राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ की हिदायतों के अनुसार जिला होशियारपुर में नगर पंचायत माहिलपुर के 13 वार्डों में आम चुनाव, नगर निगम होशियारपुर के वार्ड नंबर 6,7 व 27 में उप चुनाव, नगर कौंसिल हरियाना के वार्ड नंबर 11 और नगर कौंसिल उड़मुड़ के वार्ड नंबर 8 में उप चुनाव नवंबर माह के पहले पखवाड़े में होंगे। इन चुनावों के लिए वोटर सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन 15 सितंबर 2023 को कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह ने कहा कि यदि किसी को भी इस ड्राफ्ट सूची में कोई एतराज हो तो नगर पंचायत माहिलपुर के एतराज उप मंडल मजिस्ट्रेट गढ़शंकर, नगर निगम होशियारपुर व नगर कौंसिल हरियाना के एतराज उप मंडल मजिस्ट्रेट होशियारपुर और नगर कौंसिल उड़मुड़ टांजा के एतराज उप मंडल मजिस्ट्रेट टांडा को दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एतराज देने की आखिरी तिथि 22 सितंबर 2023 है और 6 अक्टूबर 2023 तक एतराजों का निपटारा करने के बाद वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशत 16 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस में चल रहे क्लेश के बीच राहुल गांधी से मिले प्रताप बाजवा

नई दिल्ली । पंजाब कांग्रेस में चल रहे क्लेश के बीच नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आज राहुल गांधी से मुलाकात की। संसद के बाहर इस मुलाकात दौरान के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।...
article-image
पंजाब

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों संबंधी वोटर सूचियां तैयार करने का प्रोग्राम जारी : 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगी वोटरों की रजिस्ट्रेशन- DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 10 अक्टूबर:   चीफ कमिश्नर, गुरुद्वारा चुनाव, पंजाब की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों संबंधी गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव हलकों में वोटर सूचियों की तैयारी संबंधी शेड्यूल जारी किया गया है। इस...
article-image
पंजाब

मोहाली के विधायक के घर ईडी की छापेमारी, 48,000 करोड़ के पर्ल घोटाले में जांच की आंच

मोहाली, 15 अप्रैल : देश के सबसे बड़े चिटफंड घोटालों में शुमार 48,000 करोड़ रुपये के PACL फ्रॉड की तपिश अब पंजाब की सियासत तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह...
Translate »
error: Content is protected !!