व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर माताओं- बहनों के मंगलसूत्र बिकवा रही सरकार : जयराम ठाकुर

by

अपनी नाकामी सुधारने के बजाय बेशर्मी दिखा रही सरकार

लोगों की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं, यह बात मुख्यमंत्री क्यों नहीं समझते

एएम नाथ। शिमला : मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सुक्खू सरकार माताओं-बहनों के कंगन और मंगलसूत्र बिकवा रही है। अगर सरकार का ही व्यवस्था परिवर्तन है तो मुख्यमंत्री से मैं कहना चाहता हूं कि ऐसा व्यवस्था परिवर्तन प्रदेश को नहीं चाहिए। हिम केयर के तहत 05 लाख रुपए तक के इलाज का बीमा खरीद कर प्रदेश में लोग इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इस सरकार की नाकामी की वजह से कोई बेटा अपनी मां के कंगन गिरवी रखकर उनका इलाज करवा रहा है तो कोई व्यक्ति अपने दादी के मंगलसूत्र को गिरवी रखने पर मजबूर है। उसके बाद जब यह मुद्दा सरकार के ध्यान में लाया जाता है तो सरकार उसे पर कार्रवाई करने की बजाय हंसी ठिठोली करती है। बेशर्मी दिखाती है। झूठ बोलती है। झूठी सरकार विधानसभा के अंदर भी इस बात का आश्वासन तक नहीं दे सकती कि लोगों को हिम केयर के तहत लोगों को नियमानुसार इलाज मिलेगा। सरकार द्वारा आश्वासन न दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने सदन से वॉक आउट किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का इससे बेशर्म चेहरा हो ही नहीं सकता। सरकार स्वयं न तो ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेती है और न ही विपक्ष और मीडिया द्वारा संज्ञान में ले जाने पर कोई कार्रवाई करती है। यह सरकार झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश को हथिया का सत्ता में आई थी और झूठे प्रचार तंत्र, झूठे विज्ञापन, झूठे आश्वासन के दम पर चलाना चाहती है। सरकार कान खोलकर सुन ले इस तरीके से प्रदेश के लोगों को हम परेशान नहीं होने देंगे। लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। मित्र मंडली को खुश करने के लिए प्रदेश के साथ मनमानी नहीं करने देंगे। प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नाबालिग दुष्कर्म मामले में विधायक विनोद कुमार से 6 घंटे पूछताछ, कमरा बुक करवाने का आरोप

नाबालिग दुष्कर्म मामले में विधायक विनोद कुमार से 6 घंटे पूछताछ, कमरा बुक करवाने का आरो एएम नाथ। चम्बा हिमाचल प्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले ने एक नया और चौंकाने वाला मोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्पादक अपने उत्पाद की इंटरनेट माध्यम से चलो चंबा ऐप से बाजार में एक अलग पहचान बना सकते : DC अपूर्व देवगन

चंबा,14 सितंबर : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सौजन्य से सेवा संस्था द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सरू में स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के लिए दो दिवसीय ई – कॉमर्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*कांगड़ा जिला में ब्लैक स्पाॅट्स को समयबद्व करें दुरूस्त : DC हेमराज बैरवा……एसडीएम, लोक निर्माण विभाग तथा एनएचएआई अधिकारियों को दिए निर्देश*

जंक्शन पर सेंसर, दुर्घटना संभावित जगहों पर बार मार्किंग करना भी करें एएम नाथ।  धर्मशाला, 01 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए सभी ब्लैक स्पाॅट्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लायन्स क्लब धर्मशाला में प्रशिक्षुओं लड़कियों को किया टीबी के प्रति जागरूक

सभी से किया टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान एएम नाथ। धर्मशाला, 8 जनवरी। टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!