व्हाट्स ऐप के माध्यम से लें आयुष घर द्वार कार्यक्रम का लाभ

by

ऊना- आयुष घर-द्वार कार्यक्रम के तहल लोगों को ऑनलाइन माध्यम से योग क्रियाएं करवाई जा रही हैं। इस बारे जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में 132 व्हाट्स ऐप समूहों के माध्यम से प्रतिदिन सुबह शाम योग करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि व्हाट्स ऐप ग्रुप को आयुष घर-द्वार का क्यूआर कोड स्केन करके ज्वाइन किया जा सकता है।
ग्रुप से जुड़ने के लिए क्या करें
डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आयुष घर-द्वार से जुड़ने के लिए व्हाट्स ऐप खोलें और स्क्रीन की दाईं ओर बने तीन बिन्दुओं पर क्लिक करें। इसके पश्चात सैटिंग्स पर क्लिक करें। आपकी प्रोफाइल फोटो के दाहिनी ओर बने चार बिन्दुओं को क्लिक करें और उसके बाद आयुष घर-द्वार का क्यूआर कोड स्केन करके आप इस ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ठगी से बचना है तो आपके के लिए यह खबर जरुरी.. हिमाचल में साइबर ठगी के इस साल 5500 से अधिक केस.. साइबर ठगी का कर्म निरंतर जारी

एएम नाथ। शिमला : ऑनलाइन फ्रॉड यानी साइबर ठगी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में इस साल मात्र साढ़े तीन महीनों में ही पुलिस के पास 5500 से अधिक साइबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शोघी और तारादेवी के बीच में विभिन्न स्थानों पर बनाई जाएगी अस्थाई चेकपोस्ट – DC अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि क्रिसमस और नए साल मनाने के लिए शिमला में हजारों की संख्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुत्तों ने भगाया, खेत में भागे : ट्रैक-स्पाइक्स-डाइट की कमी….फिर भी 10.09 सेकेंड में 100मी बनाया रिकॉर्ड

रांची :  बिरसा मुंडा स्टेडियम में 25 साल के पंजाब के एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने जैसे ही 10.09 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया,तबसे ही जालंधर के गांव पटियाल में उनके और उनके कोच सरबजीत सिंह-हैप्पी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एंट्री टैक्स को लेकर हो रहे विरोध को लेकर कहा कि सरकार द्वारा इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!