शंभू व खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाने पर संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन : भाजपा ने विपक्ष के आरोप का किया खंडन

by

नई दिल्ली :  पंजाब के किसानों को शंभू और कनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का मुद्दा आज संसद में गर्मागर्मी का कारण बना रहा. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने संसद में मकर द्वार पर प्रदर्शन किया, जबकि बीजेपी ने किसानों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर नूरा-कुश्ती खेलने का आरोप लगाया।
कांग्रेस के प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल हुए. अमृतसर से कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पंजाब की भगवंत मान सरकार और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि इन दोनों की मिलीभगत से पंजाब के शंभू और कनौरी बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को जबरदस्ती हटाया गया. कांग्रेस के सांसदों का कहना है कि ये मसला बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए था. उन्होंने किसानों को जबरन हटाए जाने को गलत ठहराया।

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने कहा कि किसानों की मांग, केंद्र सरकार से है. ऐसे में पंजाब में प्रदर्शन करने से क्या फायदा. उन्होंने कहा कि पंजाब की सड़कों को ब्लॉक करने से छोटे किसानों और व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है।

वहीं, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किसानों के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि दोनों ही इस मुद्दे पर नूरा-कुश्ती खेल रहे हैं और यह दोनों ही पार्टियां किसानों का भला नहीं चाहती हैं. उन्होंने विपक्ष के इस आरोप का भी खंडन किया कि केंद्र सरकार के इशारे पर किसानों को प्रदर्शन करने वाली जगहों से हटाया गया है. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है और बीते दस वर्षों में सरकार ने किसान सम्मान निधि और एमएसपी बढ़ाये जाने जैसे कई अहम फैसले किसानों की भलाई की दिशा में लिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर बस मार्शल ने फेंका पानी : व्यक्ति खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर कार्यरत

अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दावे को ही पूरी तरह पलट दिया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान की गारंटियां बिना दस्तखत के चेकों के समान : खन्ना ….कहा, पुरानी गारंटियों पर खरे नहीं उतरे सी.एम. और नयी गारंटियों से प्रदेशवासियों को कर रहे भ्रमित 

होशियारपुर 16 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में हो रहे म्युनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की विफल नीतियों से हताष प्रदेश की जनता को...
article-image
पंजाब

Vastu Flaws Can Turn Gold

Hoshiarpur /Mar 4/Daljeet Ajnoha : Even gold can turn into brass in no time if a newly built structure harbors serious Vastu defects, warns international Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastu Shastri. Conversely,...
article-image
पंजाब

नौजवानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्व रोजगार मेला आज: अपनीत रियात

प्रार्थी जरुरी दस्तावेजों सहित सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर, 02 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला रोजगार...
Translate »
error: Content is protected !!