शगुन से एक दिन पहले दुल्हन हुई फरार : आठ महीने पहले हुई थी सगाई

by

अमृतसर :  छेहरटा के गांव खापड़खेड़ी में उस समय सनसनी फैल गई, जब शादी से एक दिन पहले दुल्हन अपने कथित प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। 15 फरवरी को बारात आनी थी और 14 फरवरी को शगुन की रस्में होनी थीं, लेकिन शगुन से ठीक पहले लड़की के लापता होने की खबर ने दोनों परिवारों को सकते में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय हरप्रीत सिंह निवासी डर्मा वाला बाजार, सुल्तान विंड रोड की सगाई आठ महीने पहले किरणदीप कौर के साथ हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से 15 फरवरी को शादी तय की गई थी। घर में टेंट, कैटरिंग और अन्य तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।

हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि 14 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे लड़की के परिजनों का फोन आया कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले किसी युवक ने फोन कर उन्हें बताया था कि उसका और किरणदीप का प्रेम संबंध है और वे शादी करना चाहते हैं। युवक ने रिश्ता तोड़ने की चेतावनी भी दी थी।

हरप्रीत का कहना है कि उन्होंने उस कॉल को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन अब उन्हें शक है कि लड़की के परिवार को पहले से सब जानकारी थी और वे शादी की तारीख टालते रहे।

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि इस घटना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और शादी की तैयारियों में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने थाना घरिंडा की पुलिस चौकी खासा में लड़की के परिवार के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

उधर एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि लड़के पक्ष की शिकायत के आधार पर लड़की के परिवार को बुलाया गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवार ने  लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट : लड़की की बहन अमनदीप ने बताया कि शुक्रवार रात विवाह की तैयारियों के बीच उसकी बहन अचानक घर से गायब हो गई। उन्होंने कहा कि काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में थाना बी डिवीजन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल है। प्रेम प्रसंग, परिवारों की जानकारी और शादी की तैयारियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव गद्दीवाल : 110 ग्राम नशीले पाऊडर सहित एक ग्रिफतार

गढ़शंकर। गांव गद्दीवाल के निकट से युवक को 110 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गशत कर रही थी तो...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

36 लोग लापता : रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना होने के कारण : समेज में बदल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन – जिलाधीश

 प्रभावित श्रेत्र को रेस्क्यू कार्य के लिए छह हिस्सों में बांटा *** एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीडीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल बचाव कार्य में शामिल* *** बुशहर सदन में ठहराए जाएंगे प्रभावित* एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

3 रेत खनन साइटों की ड्रा ऑफ लाट्स की प्रक्रिया हुई संपन्न : किरत बिल्डिंग मटीरियल खांबड़ा, जालंधर को किया गया एच-1 घोषित

मीडिया व बोलीकारों के सामने पारदर्शी तरीके से की गई सारी प्रक्रिया: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 16 जून: जिले के कलस्टर नंबर 28 की तीन व्यापारिक रेत खनन साइटों संधवाल, नौशहरा व बडिआल के लिए...
article-image
पंजाब

पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या : आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर, गिरफ्तार

बठिंडा :  घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!