शराब के व्यापार को स्थिर करने और इस दिशा में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव : नई आबकारी नीति का उदेश्य राजस्व लक्ष्यों की नयी ऊँचाईयां हासिल करना – हरपाल सिंह चीमा

by

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए नयी आबकारी नीति 10145. 95 करोड़ रुपए के ऐतिहासिक राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तय की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल द्वारा मंज़ूर की गई इस नीति के अंतर्गत शराब के व्यापार को स्थिर करने और इस दिशा में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है। नयी आबकारी नीति संबंधी जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बीते 2 वर्षो दौरान कर और आबकारी विभाग द्वारा शुरू किए गए सुधारों को जारी रखते हुए प्रचून बिक्री लाईसैंस एल-2/ एल- 14ए की ताज़ा अलाटमैंट ड्रा के द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लायसैंसों के लिए समूह का आकार रणनीतक तौर पर कम कर दिया गया है, और प्रक्रिया को उचित बनाने के लिए एक अनुकूल लायसैंस फीस की शुरुआत की गई है।

वित्त मंत्री चीमा ने आगे कहा कि साल 2024- 25 के लिए ग्रुपों का आकार घटाते 15 प्रतिशत कम या अधिक के अंतर के साथ 35 करोड़ रखा गया है। उन्होंने बताया कि ऐडजस्टबल लायसैंस फीस रुपए की दर से वसूली गई है। प्रचून आई.एम.एफ.एल/ आई.एफ.एल के पास जारी करने के लिए 200 रुपए प्रति प्रूफ़ लीटर और प्रचून बीयर के पास जारी करते समय 50 रुपए प्रति बल्क लीटर लाईसैंस फीस रखी गई है।

अतिरिक्त राजस्व जुटाने और देसी शराब की अपेक्षित उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए वित्तीय साल 2024- 25 में देसी शराब ( पी.एम.एल) के कोटे में पिछले साल की अपेक्षा 3 प्रतिशत भाव 8. 286 करोड़ प्रूफ़ लीटर का विस्तार किया गया है, और साल 2024- 25 में देसी शराब की कीमत में कोई बढावा नहीं होगा।

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि केंद्रीय पुलिस संगठनों को राहत देते हुए, एल-1की लायसैंस फीस 5 लाख रुपए से घटा कर 25000 रुपए कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आयात विदेशी शराब ( आई.एफ. एल) की कीमत साल 2024- 25 फीस ढांचे के तर्कसंगत होने के कारण घटेंगी। उन्होंने कहा कि इसके इलावा स्कयोरिटी की राशि भी 17 प्रतिशत से घटा कर 15 प्रतिशत कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि यह नीति यह यकीनी बनाती है कि सभी लायसैंसधारक लाजि़मी नियमों जैसे कि ई.पी.एफ/ ई.एस.आई, अग्रि सुरक्षा और इमारती नियमों की पालना करेंगे। उन्होंने कहा कि नकली शराब के मुद्दो से निपटने के लिए इस नीति के अंतर्गत आबकारी इंस्पेक्टरों की निगरानी में हुए समागम के बाद मैरिज पैलेसों में इस्तेमाल की जाती शराब की बोतलों को तोडऩा यकीनी बनाया गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि बार लायसैंसधारकों को अब ग्राहकों के लिए स्व-इच्छित एल्कोहल के स्तर के मुल्यांकन के लिए अलकोमीटर प्रदान करने होंगे और सुरक्षित रहो- शराब पी कर गाड़ी न चलाओ जैसे शराब ना पीने को उत्साहित करने वाले संदेश भी लगाने पड़ेंगे। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह प्रयास मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सार्वजनिक सुरक्षा और शराब की जि़म्मेदारी से उपभोग प्रति वचनबद्धता को दिखाते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला दोस्त ने युवक को घर बुलाकर बनाया बंधक : फिर कपड़े उतार कर क्लिक की अश्लील फोटो

तरनतारन ।  महिला दोस्त ने युवक को घर बुलाकर बनाया बंधक, कपड़े उतार कर क्लिक किए अश्लील फोटो; फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसे लोनी में रहती राजविंदर कौर उर्फ रज्जी ने अपने साथियों से...
article-image
पंजाब

श्री हरिमंदिर साहिब की प्रतिकृति प्रधानमंत्री से सांसद मनीष तिवारी ने न बेचने की अपील की : सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल के केस की प्रभावी ढंग से पैरवी करे पंजाब : सांसद मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 29 अक्तूबर: कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता और श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह श्री हरिमंदिर साहिब की प्रतिकृति न बेचें, जो उन्हें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , विज्ञापन , हरियाणा

मॉडल और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी

मोहाली : फिल्म और मनोरंजन जगत में धमकी भरी कॉल और फिरौती की मांग अब आम हो गई है, खासकर पंजाबी इंडस्ट्री में। हाल ही में पंजाबी मॉडल और अभिनेत्री हिमांशी खुराना को 10...
article-image
पंजाब

पंजाब में नए बेअदबी कानून बनने के बाद पहला केस दर्ज : मलोट में श्री गुटका साहिब के फटे अंग मिलने के बाद संगत रोष

श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब में नए बेअदबी-रोधी कानून के लागू होने के बाद पहला मामला श्री मुक्तसर साहिब जिले में दर्ज किया गया है। यह मामला एक धार्मिक ग्रंथ के फटे पन्ने मिलने के...
Translate »
error: Content is protected !!